फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Education Board digital smart card to students

विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट नहीं, डिजिटल कार्ड देगा शिक्षा बोर्ड

Sun, 11 Mar 2018 02:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/पधर
अमर उजाला ब्यूरो, मंडी/पधर Updated Sun, 11 Mar 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
Himachal Education Board digital smart card to students

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट नहीं, बल्कि डिजिटल स्मार्ट कार्ड देगा। इसमें उनके नंबर और ग्रेड की डिटेल मिलेगी। स्मार्ट कार्ड में विद्यार्थी का बोर्ड परीक्षाओं का पूरा ब्योरा होगा।

विज्ञापन


स्मार्ट कार्ड एटीएम कार्ड के साइज का होगा। इससे सर्टिफिकेट गुम होने का खतरा भी कम होगा। कार्ड को पासवर्ड से अनलॉक किया जा सकेगा।

शिक्षा बोर्ड के संयुक्त सचिव विजय कौंडल ने यह खुलासा किया। वे शनिवार को मंडी जिले की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पधर में परीक्षा केंद्र के औचक निरीक्षण पर थे। 
विज्ञापन


उन्होंने परीक्षा केंद्र में स्थिति का जायजा लिया। उनके औचक दौरे की विभाग को भी सूचना नहीं थी। हालांकि, परीक्षा केंद्र में कोई नकल का मामला सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन


औचक निरीक्षण के बाद उन्होंने पत्रकार वार्ता में कहा कि नकल करने वाले विद्यार्थी कभी जीवन में सफल नहीं हो सकते। नकल का केस बनाना जरूरी नहीं है, बल्कि इसे खत्म करने के लिए बच्चों को जागरूक करना जरूरी है।

प्रदेश में मेरिट सिस्टम बंद हो गया है। जो बच्चा अपनी काबिलियत से टेस्ट पास करेगा, वही आगे चलकर सफल होगा।

उन्होंने कहा कि मानव संसाधन विकास मंत्रालय (एमएचआरडी) के निर्देशों के अनुसार बोर्ड के डाटा को डिजिटल किया जा रहा है। इसी के तहत शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. हरीश गज्जू के प्रयासों से भविष्य में डिजिटल स्मार्ट कार्ड की सुविधा छात्रों को मिलेगी।


छात्र का संपूर्ण ब्योरा डिजिटल फॉर्म में रहेगा। एमएचआरडी ने इस कार्य के लिए एक कंपनी को आउटसोर्स किया है। इससे हाल ही में शिक्षा बोर्ड सचिव की बैठक हुई है। उनके साथ पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष विपिन मेहरा भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed