फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Directorate of Technical Education changed the schedule of ITI Counseling

तकनीकी शिक्षा निदेशालय ने बदला आईटीआई काउंसलिंग का शेडयूल

Fri, 02 Aug 2019 01:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 02 Aug 2019 01:36 PM IST
विज्ञापन
Himachal Directorate of Technical Education changed the schedule of ITI Counseling
फाइल फोटो

प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने आईटीआई में प्रवेश के लिए पहले राउंड की काउंसलिंग का परिणाम पुराने शेडयूल के अनुसार न निकालने पर नया शेडयूल जारी किया है। निदेशालय ने अधिसूचना जारी कर दी है। 22 जुलाई को काउंसलिंग के पहले राउंड का परिणाम आना था, लेकिन बोर्ड की वेबसाइट में तकनीकी खराबी आने से इसे नहीं निकाला गया।

विज्ञापन


27 जुलाई को परिणाम निकाला गया। इस वजह से तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने काउंसलिंग शेडयूल दोबारा जारी किया है। अधिसूचना के अनुसार पहले राउंड की काउंसलिंग में चयनित अभ्यर्थियों को संबंधित आईटीआई में तीन अगस्त तक मूल प्रमाणपत्रों सहित प्रवेश लेना होगा। पहले रांउड में खाली रहीं सीटों पर दूसरे राउंड में छह अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दस अगस्त को सीटें आवंटित की जाएंगी।
विज्ञापन


चयनित अभ्यर्थियों को 16 अगस्त तक आईटीआई में प्रवेश लेना होगा। दूसरे राउंड से खाली सीटों की सूची 17 अगस्त को जारी होगी। तीसरे राउंड की काउंसलिंग के लिए अभ्यर्थी 22 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसी दिन फीस भी जमा करवानी होगी। 27 अगस्त को तीसरे राउंड की काउंसलिंग का परिणाम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को 31 अगस्त तक आवंटित आईटीआई में दाखिला लेना होगा। तीसरे राउंड में खाली रहीं सीटों की सूची एक सितंबर को जारी होगी। विभिन्न औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में खाली रहीं सीटें भरने के लिए स्पॉट एडमिशन तीन से सात सितंबर को होगी। इसमें दसवीं में 70 प्रतिशत से अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों की तीन सितंबर, 55 से 70 प्रतिशत अंकों वाले की चार सितंबर, पास प्रतिशत से 55 प्रतिशत तक की पांच-छह और सात सितंबर को एडमिशन होगी।


प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड के सचिव सुनील वर्मा ने बताया कि निदेशालय ने औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में प्रवेश के लिए दूसरे, तीसरे राउंड की काउंसलिंग व स्पॉट एडमिशन की तिथियों की अधिसूचना जारी कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed