फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cricket players, ipl 11th season, cricket players auction

आईपीएल के 11वें सीजन के लिए हिमाचल के खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीदार

Sun, 28 Jan 2018 02:26 PM IST
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला
राकेश भारद्वाज, अमर उजाला, धर्मशाला Updated Sun, 28 Jan 2018 02:26 PM IST
विज्ञापन
himachal cricket players, ipl 11th season, cricket players auction

आईपीएल 2018 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी के पहले दिन हिमाचल को मायूसी हाथ लगी है। आईपीएल के 11वें सीजन के लिए दो दिवसीय बोली के पहले दिन शनिवार को हिमाचल के दस खिलाड़ियों में से एक भी खिलाड़ी को खरीदार नहीं मिला। हालांकि, अभी रविवार को भी खिलाड़ियों की बोली लगेगी।

विज्ञापन


पहले दिन शनिवार को एक भी खिलाड़ी को किसी भी टीम में स्थान नहीं मिलने से न केवल खिलाड़ियों को मायूसी हाथ लगी, बल्कि प्रशंसक भी मायूस हुए हैं।अब नीलामी के दूसरे दिन प्रशंसकों को खिलाड़ियों की किसी न किसी टीम में एंट्री होने की आस है।
विज्ञापन


आईपीएल के 11वें सीजन के लिए बंगलूरू में कुल आठ टीमों के लिए खिलाड़ियों की शनिवार और रविवार को नीलामी हो रही है। इसके लिए भारत के 360 खिलाड़ियों को मिलाकर विभिन्न देशों के कुल 578 खिलाड़ियों की बोली लगाई जा

विज्ञापन
विज्ञापन

ये खिलाड़ी हैं शामिल

himachal cricket players, ipl 11th season, cricket players auction

हिमाचल से ऋषि धवन, प्रशांत चोपड़ा, पारस डोगरा, अंकुश बैंस, गुरविंद्र सिंह, निखिल गांगटा, पंकज जसवाल, मयंक डागर, विपुल शर्मा और सुमित वर्मा की बोली इस बार आईपीएल में लग रही है।

इनकी पहली बार लग रही बोली
हिमाचल से रणजी मैच खेलने वाले गुरविंद्र, सुमित वर्मा, मयंक डागर और पंकज जसवाल की पहली बार आईपीएल में बोली लग रही है। आईपीएल के दस सीजनों में हर बार खेलने वाले ऋषि धवन प्रदेश के पहले खिलाड़ी हैं।

शनिवार को नहीं किसी की भी बोली : संजय
आईपीएल सीजन 11 के लिए हिमाचल से 10 खिलाड़ी बोली में शामिल हैं। शनिवार को एक भी खिलाड़ी की बोली नहीं लगी। रविवार को इन खिलाड़ियों की बोली लगने की उम्मीद है।- संजय शर्मा, प्रवक्ता एचपीसीए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed