{"_id":"6153067c8ebc3e01f9263c8b","slug":"himachal-co-operative-bank-result-declared-for-the-post-of-junior-clerk-and-steno-preliminary","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल सहकारी बैंक: जूनियर क्लर्क और स्टेनो पद की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल सहकारी बैंक: जूनियर क्लर्क और स्टेनो पद की प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित
Tue, 28 Sep 2021 05:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 28 Sep 2021 05:43 PM IST
सार
राज्य सहकारी बैंक में भरे जाने वाले जूनियर क्लर्क और स्टेनो के 149 पदों के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इन पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस ने ऑनलाइन परीक्षा ली है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक
विस्तार
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक में भरे जाने वाले जूनियर क्लर्क और स्टेनो के 149 पदों के लिए हुई प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित हो गया है। इन पदों को भरने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बैंकों के लिए भर्ती करने वाली एजेंसी आईबीपीएस ने ऑनलाइन परीक्षा ली है।
विज्ञापन
कुल 149 पदों में से जूनियर क्लर्क के सीधी भर्ती के तहत 103 पद, सहकारी सोसायटी के कर्मियों और पीएसीएस के प्रशिक्षित सचिवों के लिए 15 फीसदी पद आरक्षित हैं। इस कोटे से जूनियर क्लर्क के 33 पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन
प्रशिक्षित सचिव के दायरे में न आने वालों के लिए आठ पद आरक्षित हैं। इसके अलावा स्टेनो-टाइपिस्ट के पांच पद भरे जाएंगे। स्टेनो, स्टेनो टाइपिस्ट के पद भरने के लिए बैंक प्रबंधन स्किल टेस्ट भी लेगा। बैंक की ओर से प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों की जल्द ही मुख्य परीक्षा भी ली जाएगी।
विज्ञापन