{"_id":"5ca4a3dcbdec22145f539f9e","slug":"himachal-central-university-correspondence-degree-in-jammu-and-kashmir-studies","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्राचार से जम्मू-कश्मीर अध्ययन में एमए करवाएगा केंद्रीय विश्वविद्यालय","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पत्राचार से जम्मू-कश्मीर अध्ययन में एमए करवाएगा केंद्रीय विश्वविद्यालय
Thu, 04 Apr 2019 10:17 AM IST
अरविन्द ठाकुर
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
हरीश चंद्र, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Thu, 04 Apr 2019 10:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला नए सत्र में जम्मू-कश्मीर अध्ययन पर पत्राचार से एमए (स्नातकोत्तर) की पढ़ाई करवाएगा। सीयू ने दस साल के कार्यकाल में पहली बार पत्राचार से एक विषय की एमए करवाने का फैसला लिया है। इससे पहले अभी तक सीयू ने किसी भी विषय में पत्राचार से पढ़ाई नहीं करवाई है। जम्मू-कश्मीर पर एमए करवाने वाला भी सीयू देश का पहला विश्वविद्यालय होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा नए सत्र में सीयू में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए) भी शुरू किया जाएगा। बीएफए में चित्रकला में 10 और मूर्ति कला में 15 सीटें शुरू करने की योजना बनाई है। नए शैक्षणिक सत्र में सीयू के धौलाधार परिसर में मूर्ति कला और चित्रकला में स्नातक डिग्री की पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन
देहरा के सप्त-सिंधु बिपाशा परिसर में गोजरी भाषा, शारदी स्क्रिप्ट और गुज्जर हिस्ट्री एंड कल्चर के सर्टिफिकेट कोर्स शुरू होंगे। इसके अलावा धर्मशाला से समाज शास्त्र विभाग देहरा शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन
उधर, केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री ने कहा कि पत्राचार से एक विषय में एमए शुरू करने की योजना बनाई है। इसमें दाखिला देने के लिए पहले प्रवेश परीक्षा ली जाएगी। इसके अलावा बीएफए में मूर्ति और चित्रकला की स्नातक की पढ़ाई भी सीयू करवाएगा।