फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal boxers won 29 medal in kickboxing at delhi

राष्ट्रीय किक बाक्सिंग में चमके सिरमौर के खिलाड़ी

Sat, 01 Sep 2018 05:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नाहन (सिरमौर) Updated Sat, 01 Sep 2018 05:52 PM IST
विज्ञापन
himachal boxers won 29 medal in kickboxing at delhi

भारतीय किक बाक्सिंग महासंघ की ओर से दिल्ली के ताल कटोरा इंडोर स्टेडियम में राष्ट्रीय किक बाक्सिंग स्पर्धा आयोजित की गई। इसमें जिला सिरमौर के किक बाक्सरों ने कई पदक जीते।

विज्ञापन


देश की राजधानी दिल्ली में 27 से 30 अगस्त तक चली सब जूनियर और जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय किक बाक्सिंग स्पर्धा में जिला सिरमौर ने एक स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक हासिल किए। राष्ट्रीय स्पर्धा में 22 राज्यों से 700 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन


जिला सिरमौर से राज्य टीम कोच जावेद उल्फत के साथ गए युवा किक बाक्सरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 पदक अपने नाम किए। मान्या धीमान और सक्षम रापपूत ने स्वर्ण, रूकईया ने रजत पदक, मृदुला तोमर, तनुज शर्मा, ईशानी ठाकुर और अभिषेक ने कांस्य पदक हासिल किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के 45 किक बाक्सरों ने भाग लिया

himachal boxers won 29 medal in kickboxing at delhi

राष्ट्रीय स्पर्धा में प्रदेश के 45 किक बाक्सरों ने भाग लिया। इस स्पर्धा में कुल 29 पदक हासिल करने में सफलता हासिल की। इसमें 7 स्वर्ण, 10 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। जिला सिरमौर के किक बाक्सरों ने 7 मेडल हासिल किए।

प्रदेश किक बाक्सिंग के प्रदेशाध्यक्ष संदीप शर्मा, महासचिव इकबाल मलिक, राज्य कोच जावेद उल्फत, टीम मैनेजर चंद्रकांत शर्मा आदि ने बताया कि किक बाक्सरों के प्रदर्शन को देखते हुए भारतीय किक बाक्सिंग महासंघ ने वरिष्ठ वर्ग की राष्ट्रीय किक बाक्सिंग स्पर्धा की मेजबानी हिमाचल को दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed