फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Board of Technical Education extended the date of depositing the examination fee

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने बढ़ाई परीक्षा शुल्क जमा करने की तिथि

Mon, 17 May 2021 08:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 17 May 2021 08:49 PM IST
सार

कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा शुल्क जमा करवाने की तिथियों को बढ़ाया है। पहले यह तिथि 10 मई रखी गई थी, जिसे अब 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। 

विज्ञापन
Himachal Board of Technical Education extended the date of depositing the examination fee
हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए जुलाई-अगस्त माह में संचालित करवाई जाने वाली बहुतकनीकी सेमेस्टर परीक्षा के नियमित और सभी री-अपीयर परीक्षा फार्म शुल्क सहित प्राप्त करने की तिथियों में बदलाव किया गया है। फर्स्ट सेमेस्टर से छठे सेमेस्टर, फर्स्ट ईयर फार्मेसी व सेकेंड ईयर फार्मेसी के सभी नियमित व रीअपीयर के परीक्षा फार्म शुल्क सहित 10 जून तक बिना विलंब शुल्क के संस्थान में जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त 20 जून तक विलंब शुल्क राशि 300 रुपये व 30 जून तक 500 रुपये विलंब शुल्क के साथ संस्थानों में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन


बोर्ड की बेवसाइट पर उपलब्ध रहेंगे फार्म
कोरोना के चलते शैक्षणिक संस्थानों को 31 मई तक बंद कर दिया है। इसके चलते छात्रों की सुविधा के लिए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने फार्मों को बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत फार्म संबंधी पेश न आए। साथ ही छात्र परीक्षा शुल्क को भी ऑनलाइन माध्यम से बोर्ड के अकाउंट में जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन



कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए तकनीकी शिक्षा बोर्ड ने परीक्षा शुल्क जमा करवाने की तिथियों को बढ़ाया है। पहले यह तिथि 10 मई रखी गई थी, जिसे अब 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा छात्रों को ऑनलाइन व ऑफलाइन परीक्षा शुल्क व फार्म जमा करवाने की भी सुविधा मुहैया करवाई है। - आरके शर्मा, सचिव, तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed