फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Board of School Education extended application date for scholarship

हिमाचल: छात्रवृत्ति के लिए स्कूल शिक्षा बोर्ड ने बढ़ाई आवेदन की तिथि

Thu, 04 Feb 2021 05:58 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Feb 2021 05:58 PM IST
विज्ञापन
Himachal Board of School Education extended application date for scholarship
स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2020 में ली गईं दसवीं और जमा दो की परीक्षाओं के मेधावी विद्यार्थियों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की तिथि 28 फरवरी तक बढ़ा दी है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने कहा कि निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि संबंधित संस्थानों के प्रधानाचार्य सुनिश्चित करें कि नियमानुसार मेरिट कम मींस स्कॉलरशिप, एससी/एसटी के लिए आरक्षित छात्रवृत्ति को छोड़कर अन्य विद्यार्थियों को केवल एक ही विभाग/संस्थान से छात्रवृत्ति देय होगी। संबंधित प्रधानाचार्य छात्रों के सहमति प्रपत्र/बिल प्रपत्र सत्यापित करते समय सभी तथ्य जांच लें। कहा कि जो परीक्षार्थी इस छात्रवृत्ति के लिए पहले आवेदन कर चुके हैं, उन्हें पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है। छात्रवृत्ति नियमानुसार मेरिट के आधार पर जमा दो कक्षा के साइंस ग्रुप के 100, आर्ट्स-कॉमर्स के 100 तथा दसवीं कक्षा के 400 मेधावी पात्र छात्रों को दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed