{"_id":"5d1de7958ebc3e3c9469f8af","slug":"himachal-board-of-school-education-declared-answer-key-of-punjabi-and-urdu-tet","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा बोर्ड ने जारी की पंजाबी और उर्दू टेट की आंसर-की","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
शिक्षा बोर्ड ने जारी की पंजाबी और उर्दू टेट की आंसर-की
Thu, 04 Jul 2019 05:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 04 Jul 2019 05:21 PM IST
विज्ञापन
राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड ने पंजाबी और उर्दू की अध्यापक पात्रता परीक्षा की अस्थाई आंसर-की जारी कर दी है। बोर्ड की जारी ए, बी, सी और डी सीरीज की आंसर-की से संबंधित किसी भी प्रकार की आपत्ति और सुझाव के लिए अभ्यर्थी बोर्ड को प्रमाणित तथ्यों के साथ आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
आपत्ति और सुझाव को आवेदन करने के लिए बोर्ड ने नौ जुलाई की तिथि निर्धारित की है। अभ्यर्थी बोर्ड के फैक्स नंबर-01892-225419 और 222817 पर आपत्ति और सुझाव फैक्स कर सकते हैं। इसके अलावा बोर्ड को ई-मेल आईडी hpbosesopapersetting.43@gmail.com पर मेल या बोर्ड कार्यालय में आकर स्वयं भी जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन
उधर, राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि पंजाबी और उर्दू टेट से संबंधित आंसर-की के संबंध में किसी भी प्रकार की आपत्ति और सुझाव के लिए नौ जुलाई तक आवेदन किया जा सकता है। निर्धारित तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन