{"_id":"5f7c9f67fa718f45d61e125b","slug":"himachal-b-ed-and-m-ed-exam-will-be-in-57-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल: 57 केंद्रों में होंगी बीएड और एमएड की परीक्षाएं","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल: 57 केंद्रों में होंगी बीएड और एमएड की परीक्षाएं
Tue, 06 Oct 2020 10:16 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 06 Oct 2020 10:16 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवि की बुधवार से बीएड और एमएड डिग्री कोर्स की परीक्षाएं शुरू होंगी। प्रदेश भर में 57 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इनमें इस दोनों कोर्स के करीब 17000 से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
इनमे रेगुलर बीएड कोर्स की दूसरे और चौथे सेमेस्टर की जबकि इक्डोल से कोर्स कर रहे प्रशिक्षुओं की पहले और दूसरे वर्ष की और एमएड छात्रों की परीक्षा होनी है। परीक्षा नियंत्रक डॉ. जेएस नेगी ने बताया कि लगभग सभी विवि से संबद्ध निजी और सरकारी बीएड कॉलेजों में परीक्षा के केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
रोलनंबर ऑनलाइन जेनरेट करें परीक्षार्थी
परीक्षा नियंत्रक ने कहा कि प्रशिक्षुओं की ऑनलाइन रोल नंबर जेनरेट न होने की समस्या को सुलझा दिया गया है। परीक्षार्थी इसे जेनरेट कर केंद्र में साथ लेकर आएं।
विज्ञापन