{"_id":"5c43201bbdec22735b66becc","slug":"himachal-all-contract-employees-federation-delegation-meets-cm-jairam-thakur-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में अनुबंध अवधि दो साल करे सरकार: महासंघ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हिमाचल में अनुबंध अवधि दो साल करे सरकार: महासंघ
Sun, 20 Jan 2019 02:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 20 Jan 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। मुख्यमंत्री से अनुबंध कार्यकाल को 3 वर्ष से 2 वर्ष करने के बारे में एक मांगपत्र सौंपा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि 25 जनवरी के उपलक्ष्य पर अनुबंध कार्यकाल को 2 वर्ष कर अनुबंध कर्मचारियों को राहत दी जाए। इस अवसर पर सर्व अनुबंध कर्मचारी महासंघ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष पवन कुमार और वित्त सचिव सुनील कुमार ने महासंघ की तरफ से 21 हजार रुपये की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए दी।
विज्ञापन
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष ने अनुबंध कर्मचारियों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत करवाया और अनुबंध कार्यकाल पूरा कर चुके अनुबंध कर्मचारियों के लिए जल्द नियमितीकरण की अधिसूचना जारी करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद कुमार भीष्म, कन्हैया, विकेश, बोध राज, उमेश, भूपेंद्र, लाल चंद, नागेश, कमल, नीरज, जितेंद्र, अनिल, लीलाधर सहित कई नेता उपस्थित रहे।