फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Akshay and Monika will participate in Pre RD Camp

प्री-आरडी कैंप में हिस्सा लेंगे हिमाचल के अक्षय और मोनिका

Wed, 12 Dec 2018 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहड़ू Updated Wed, 12 Dec 2018 03:24 PM IST
विज्ञापन
Himachal Akshay and Monika will participate in Pre RD Camp

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल मंढोल में एनएसएस के राज्य स्तरीय शिविर के समापन समारोह में स्वयंसेवियों ने शानदार प्रस्तुतियां देकर वाहवाही बटोरी। स्वयंसेवियों ने शिमला की नाटी, सिरमौरी नृत्य और मंडी की लुड्डी की प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी।

विज्ञापन


इसके अलावा अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। समापन समारोह में हिमाचल प्रशासनिक प्राधिकरण के सेवानिवृत्त वाइस चेयरमैन नरेंद्र ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस मौके पर एनएसएस के लाइजन ऑफिसर एचएल शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिश्रम से कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। मंढोल स्कूल के छात्र अक्षय और मोनिका का चयन भी प्री-आरडी कैंप के लिए हुआ है। उत्कृष्ट कार्य करने पर स्टेट कोआर्डिनेटर दलीप ठाकुर और अन्य पदाधिकारियों ने कुलदीप जस्टा तथा रजनी माजटा का कैंप के बेहतर आयोजन के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन


आभार जताया। स्कूल प्राचार्य रच्छपाल ब्रागटा ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का कैंप में आने पर आभार जताया। उन्होंने कहा कि कैंप का सफल आयोजन में स्कूल स्टाफ और शिक्षकों के सहयोग से संभव हो पाया है।


सात दिवसीय एनएसएस शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। शिविर के दौरान स्कूल के स्वयंसेवियों ने गांवों के रास्तों और पेयजल स्रोतों को साफ किया तथा लोगों को सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed