फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   hike in fee for technical education in himachal

हिमाचल में महंगी हुई प्रोफेशनल कोर्सेज की पढ़ाई, इतनी बढ़ी फीस

Fri, 05 Aug 2016 08:59 AM IST
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर
प्रवीण कुमार/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 05 Aug 2016 08:59 AM IST
विज्ञापन
hike in fee for technical education in himachal

टेक्निकल यूनिवर्सिटी हमीरपुर से मान्यता प्राप्त प्रदेशभर के करीब तीन दर्जन प्राइवेट कॉलेजों में ट्यूशन फीस समेत अन्य शुल्क में भारी भरकम बढ़ोतरी की गई है। बढ़ी हुई फीस इसी शैक्षणिक सत्र से लागू हो गई है। हालांकि शैक्षणिक सत्र 2016-17 के  लिए फीस वृद्धि की यह अधिसूचना प्रदेश सरकार ने दिसंबर 2015 में जारी की है, लेकिन लागू इसी माह से हो रही है।

विज्ञापन


वहीं कोर्ट के आदेशानुसार तकनीकी विवि को 15 अगस्त से पहले कक्षाएं शुरू करनी हैं। प्राइवेट कॉलेज प्रबंधन की मांग पर प्रदेश सरकार द्वारा बढ़ाई गई फीस से तकनीकी शिक्षा हासिल कर रहे विद्यार्थियों पर इस साल से भारी भरकम वित्तीय बोझ पड़ेगा। इस सत्र से इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एमबीए और एमसीए में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को 4000 से 5000 रुपये अधिक चुकाने पड़ेंगे।
विज्ञापन


जबकि स्नातकोत्तर कोर्स एम-टेक में 6000 और एम-फार्मेसी में 10,000 की भारी वृद्धि भी झेलनी होगी। इसके साथ ही थ्योरी और प्रैक्टीकल शुल्क में दोगुना, जबकि हॉस्टल शुल्क में ढाई गुणा की वृद्धि की गई है। प्रदेश सरकार के इस फैसले से प्रदेशभर के तीन दर्जन से अधिक महाविद्यालयों में शिक्षा हासिल करने वाले छह हजार से अधिक विद्यार्थी प्रभावित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट कॉलेजों का फीस स्ट्रक्चर

hike in fee for technical education in himachal

कोर्स          पहले            अब
बीटेक         57,000      62,000
बी-फार्मेसी   55,000       59,000
एमबीए       54,000      58,000
एमसीए       54,000      58,000
एम-टेक       70,000      76,000
एम-फार्मेसी   1,10,000   1,20,000
थ्योरी           1000        2000
प्रैक्टीकल      500          1000


अन्य शुल्क में इस तरह हुई वृद्धि
मद                   पहले       अब
हॉस्टल शुल्क    10,000    25,000
मेस चार्जिज        1500    24,000
रजिस्ट्रेशन शुल्क   1000    1200
डेवलपमेंट फंड      5500    6500
कंप्यूटर इंटरनेट     2000    2500
मेस मेंटेनेंस चार्जिस  400    700


हिप्र टेक्निकल यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार विनय कुमार ने बताया कि सरकारी और प्राइवेट महाविद्यालयों में ट्यूशन फीस समेत अन्य शुल्क बढ़ाने की शक्तियां प्रदेश सरकार के अधीन हैं। प्रदेश सरकार ही फीस से संबंधित नोटिफिकेशन जारी करती है। टेक्निकल यूनिवर्सिटी के पास स्टूडेंट्स के दाखिले और परीक्षाओं का संचालन समेत अन्य कार्य हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed