परीक्षा में व्हाट्सऐप से नकल करते पकड़े दो इंजीनियरिंग छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के भावी इंजीनियर नकल के सहारे परीक्षाओं में अच्छे अंक लेना चाहते हैं। ऐसा ही हाइटेक मामला जिला कांगड़ा में परीक्षा के दौरान सामने आया। बीटेक सातवें सेमेस्टर के दो छात्रों को नकल करते पकड़ा गया।
परीक्षा केंद्र में जैमर होने के बावजूद छात्रों ने नकल के लिए अत्याधुनिक तरीके का इस्तेमाल किया। टेक्निकल यूनिवर्सिटी के उड़नदस्ते शुक्रवार को प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण पर थे। एक उड़नदस्ता कांगड़ा जिले के एक प्राइवेट कॉलेज में निरीक्षण करने पहुंचा।
फ्लाइंड स्क्वायड ने परीक्षा केंद्र में सीसीटीवी कैमरे, जैमर और अन्य उपकरणों समेत परीक्षा के संचालन का निरीक्षण किया। टीम की नजर परीक्षा हाल में बैठे दो छात्रों पर पड़ी। तलाशी के दौरान पाया कि दोनों छात्र महंगे स्मार्टफोन पर व्हाट्सऐप के जरिये प्रश्न हल कर रहे थे।
फोन जब्त कर बनाए केस
हैरानी की बात है कि जैमर होने के बावजूद छात्रों ने नकल के लिए हाइटेक तकनीक का इस्तेमाल किया। टीम ने स्मार्टफोन जब्त कर दोनों छात्रों के यूएमसी केस बनाए। दोनों के नोटिस भी जारी किए हैं।
एक जून से शुरू वार्षिक परीक्षाओं में अब तक बीटेक के 15, बी-फार्मेसी के 2 छात्रों के नकल करने पर केस बनाए हैं। बीते साल 37 विद्यार्थियों को नकल करने पर सस्पेंड किया जा चुका है।
कांगड़ा जिले के एक प्राइवेट कॉलेज में दो छात्रों को व्हाट्सऐप से नकल करते पकड़ा है। दोनों छात्र सातवें सेमेस्टर की परीक्षा दे रहे थे। जैमर के बावजूद करीब 25 हजार कीमत के महंगे स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर नकल की जा रही थी। फ्लाइंग स्क्वायड ने छात्रों के मोबाइल फोन जब्त कर यूएमसी केस बनाए हैं। दोनों को नोटिस भी जारी किए हैं।- डा. एनएन शर्मा, डीन एकेडमिक, टेक्निकल यूनिवर्सिटी