फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   health department exams for different posts postponed

परीक्षा देने पहुंचे तो पता चला रद्द हो गया है पेपर, हाथ लगी मायूसी

Sun, 17 Mar 2019 05:34 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 17 Mar 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
health department exams for different posts postponed

स्वास्थ्य विभाग में डेंटल असिस्टेंट और नर्सिंग की नौकरी की आस लेकर दिल्ली, बिलासपुर, चंबा और ऊना सहित अन्य जिलों से पहुंचे अभ्यर्थियों को मायूसी हाथ लगी है।

विज्ञापन


धर्मशाला में रविवार को डेंटल असिस्टेंट और नर्सिंग की नौकरी के लिए धर्मशाला में लिखित परीक्षा रखी थी, लेकिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बाल धर्मशाला परीक्षा केंद्र पहुंचे अभ्यर्थियों को पता चला कि लिखित परीक्षा स्थगित हो गई है।
विज्ञापन


ऐसे में अभ्यर्थियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। नेशनल हेल्थ मिशन के तहत सात पदों के लिए डेंटल असिस्टेंट सहित नर्सिंग के पदों के लिए करीब एक माह पहले अभ्यर्थियों ने फॉर्म भरे थे। रविवार को इसकी लिखित परीक्षा रखी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मशाला में लिखित परीक्षा के लिए आई दिल्ली से शालू, बिलासपुर से मोनिका, अनिल, बिन्नी, पांगी से सुनील, चंबा से रमेश, ऊना से रविश और सुनीता, जिला कांगड़ा के थुरल से आजामद्दीन, नूरपुर से नितिन, पालमपुर से मोंटी, कांगड़ा से कौशल, सरोत्री से रवि, मलां से सचिन, जमानाबाद से संदीप, शाहपुर से रोहित और अनिता, घनियारा से रोहित ने बताया कि उन्होंने नौकरी की लिखित परीक्षा को आवेदन किया था।

इसके बाद उन्हें मोबाइल फोन पर परीक्षा और रोलनंबर डाउनलोड करने का मेसेज आया, लेकिन परीक्षा स्थगित होने के संबंध में कोई मेसेज नहीं आया। ऐसे में वह रविवार को परीक्षा देने पहुंचे तो उन्हें पता चला कि लिखित परीक्षा स्थगित हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed