फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Haripur College Won Best College award.

हिमाचल के इस कॉलेज ने जीता बेस्ट कॉलेज का खिताब

Tue, 20 Dec 2016 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर बुशहर Updated Tue, 20 Dec 2016 10:41 AM IST
विज्ञापन
Haripur College Won Best College award.

भारत स्काउट एवं गाइड एसोसिएशन की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय मूट कैंप का सोमवार को समापन हो गया। समापन कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। पांच दिन तक चले कैंप में लोक नृत्य, आपदा प्रबंधन, प्रश्नोत्तरी, प्रदर्शनी, चित्रकला प्रतियोगिता, हैंडीक्राफ्ट और अन्य गतिविधियां आयोजित की गईं।

विज्ञापन


इसमें प्रदेशभर के कॉलेजों व स्कूलों से आए छात्रों ने हिस्सा लिया। हरिपुर को बेस्ट कॉलेज के खिताब से नवाजा गया। मुख्य अतिथि ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में आरकेएमवी ने पहला और ठियोग कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया। फोक डांस में सोलन कॉलेज ने पहला और ढलियारा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में हरिपुर कॉलेज ने पहला, सीमा कॉलेज ने दूसरा स्थान हासिल किया। हैंडीक्राफ्ट में हरिपुर कॉलेज पहले व सोलन कॉलेज दूसरे स्थान पर रहा। पावर प्वाइंट प्रतियोगिता में हरिपुर ने पहला, सीमा कॉलेज ने दूसरा और कुल्लू ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने कहा कि स्काउट एवं गाइड एसोसिएशन अच्छा काम कर रही है। इस दौरान रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए गए। इस दौरान एसडीएम डॉ. निपुण जिंदल, डीएसपी सोमदत्त, प्रधानाचार्य डॉ. एसबी नेगी, किरण ठाकुर, संतोष कुमारी, रोहित ठाकुर, एससी सुप्रिया कंवर, विमला वर्मा, एसटीसी देवकी नंदन मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed