फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   handball women power cup in bilaspur himachal

प्रो कबड्डी की तर्ज पर हैंडबाल का रोमांच, इस दिन से शुरू होंगे मुकाबले

Tue, 14 Nov 2017 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर Updated Tue, 14 Nov 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
handball women power cup in bilaspur himachal

नए साल का आगाज बिलासपुर वासियों के लिए इस बार खास रहने वाला है। पहली बार हो रही वूमेन पॉवर कप प्रतियोगिता का आगाज बिलासपुर से हो रहा है। 12 से 14 जनवरी तक प्रतियोगिता का आयोजन प्रो कबड्डी की तर्ज पर किया जाएगा। 

विज्ञापन




टूर्नामेंट का थीम ‘बेटी पढ़ाओ, बेटी खिलाओ’ रखा गया है। सोमवार को कैन स्पोर्ट्स और हिमाचल हैंडबाल संघ के पदाधिकारियों ने बिलासपुर के छात्र खेल मैदान का जायजा लिया और होटलों का भी निरीक्षण किया। वूमेन पॉवर कप में देश की छह टीमें भाग लेंगी। 
विज्ञापन



इनमें 60 अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी होंगे। प्रत्येक टीम में दस-दस खिलाड़ी होंगे। टीम के चयन के लिए जल्द ही एक इंटरनेशल स्तर की चयन समिति का गठन किया जाएगा। तीन दिन चलने वाले इस टूर्नामेंट में छह टीमें आपस में भिड़ेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन



कुल मिलाकर 9 मैच खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में रैफरी से लेकर अन्य स्टाफ भी इंटरनेशनल स्तर का होगा। ब्वायज स्कूल को शानदार खेल स्टेडियम में तबदील किया जाएगा। जहां खिलाड़ियों के बैठने के साथ-साथ दर्शकों के भी बैठने का उचित प्रबंध किया जाएगा। 


आने वाले समय में होने वाली प्रदेश हैंडबाल संघ और कैन स्पोर्ट्स के अधिकारियों की बैठक में टीमों के नाम से लेकर अन्य प्रबंधों पर चर्चा की जाएगी। 


हैंडबाल संघ के प्रवक्ता कर्ण चंदेल ने बताया कि जनवरी में तीन दिन तक चलने वाले इस वूमेन पॉवर कप के लिए सोमवार को बिलासपुर के छात्र खेल मैदान व होटलों का निरीक्षण किया गया है। 

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 17 से रोहडू़ में

handball women power cup in bilaspur himachal

हिमाचल प्रदेश ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से 17वीं राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप 17 नवंबर से शुरू हो रही है। यह प्रतियोगिता 19 नवंबर तक इंडोर स्टेडियम रोहड़ू में चलेगी।

तकनीकी समिति के सदस्य योगेश्वर ने बताया कि इन मुकाबलों में सभी जिलों के 8 से 11 वर्ष के सब जूनियर, 12 से 14 वर्ष के कैडेट, 15 से 17 वर्ष के जूनियर और 17 साल से अधिक सीनियर वर्ग के छात्र एवं छात्राएं खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे।

इसके अलावा चयनित स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा ताइक्वांडो खेल की कलर बेल्ट परीक्षा का भी आयोजन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed