फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Hamirpur Spot admission in Himachal Pradesh Technical University

HPTU: खाली रह गई सैकड़ों सीटें, अब होगी स्पॉट एडमिशन

Tue, 08 Aug 2017 11:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 08 Aug 2017 11:05 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur Spot admission in Himachal Pradesh Technical University

प्रदेश में इंजीनियरिंग, एमबीए और एमसीए की पढ़ाई के प्रति युवाओं का रुझान घट गया है। हिमाचल प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय हमीरपुर में बीटेक, बी-फार्मेसी, एमबीए और एमसीए के दो चरणों की काउंसलिंग और दस जमा दो मेरिट के आधार पर काउंसलिंग के बाद भी सरकारी-गैर सरकारी महाविद्यालयों में सैकड़ों सीटें खाली हैं। अब ये सीटें स्पॉट एडमिशन से भरी जाएंगी। 

विज्ञापन


हालांकि कॉलेजों में कक्षाएं तकनीकी विवि के प्रोस्पेक्टस और एआईसीटीई के नियमों के मुताबिक एक अगस्त से शुरू हो चुकी हैं। लेकिन अधिकतर कॉलेजों में सीटें खाली रहने से परेशानी खड़ी हो गई है। इन सीटों को भरने के लिए अब स्पॉट एडमिशन राउंड 8 अगस्त से शुरू हो रहा है। 
विज्ञापन


20 जून से तकनीकी विवि का प्रथम काउंसलिंग चरण शुरू हुआ था। अब 8 अगस्त को बी-फार्मेसी डायरेक्ट और लेट्रल एंट्री, 9 अगस्त को बीटेक डायरेक्ट और लेट्रल, 10 अगस्त को एमटेक, एम फार्मेसी, एमसीए और एमबीए की स्पॉट एडमिशन होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, हिप्र तकनीकी विवि के रजिस्ट्रार एवं डीन अकादमिक डा. एनएन शर्मा ने कहा कि जो भी विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रवेश का इच्छुक हो, वह स्पॉट एडमिशन में भाग ले सकता है। उन्होंने बताया कि स्पॉट एडमिशन के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं। 


आर्किटेक्चर कॉलेज में भी 8 सीटें खाली
वहीं राजीव गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय नगरोटा बगवां में इस सत्र से शुरू आर्किटेक्चर कॉलेज में भी आठ सीटें आरक्षित वर्ग की खाली रह गई हैं। आर्किटेक्चर विभाग के लिए काउंसलिंग 3 अगस्त को हुई थी। इन सीटों को अब 8 अगस्त को सामान्य वर्ग से भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed