{"_id":"5a8d1f564f1c1b387b8b7b2e","slug":"hamirpur-medical-college-to-start-from-this-session","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर में इसी साल शुरू होगा मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर तैनात","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हमीरपुर में इसी साल शुरू होगा मेडिकल कॉलेज, डॉक्टर तैनात
प्रवीण कुमार, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Wed, 21 Feb 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इसी सत्र से एमबीबीएस की 100 सीटों पर पढ़ाई शुरू होगी। इसके लिए प्रदेश सरकार ने युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
हमीरपुर में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू करने के लिए प्रदेश सरकार ने दूसरे चरण में 24 सीनियर डॉक्टरों के नियुक्ति ऑर्डर जारी कर दिए हैं। इससे पहले तीन बार यहां के लिए साक्षात्कार हो चुके हैं, जिसमें तीन डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया था। अब दो दर्जन और फैकल्टी मेंबर की तैनाती के ऑर्डर हुए हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा मंडी जिला के लिए 3 नए डॉक्टर, नाहन मेडिकल कॉलेज के लिए 4, चंबा मेडिकल कॉलेज के लिए 5 और फैकल्टी मेंबर की तैनाती के ऑर्डर प्रदेश सरकार ने किए हैं। नाहन और चंबा जिला के मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं पिछले वर्ष से शुरू हो चुकी हैं।
विज्ञापन
लेकिन हमीरपुर के लिए स्टाफ समेत अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी के चलते मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू नहीं हो पाई थीं। लेकिन जयराम सरकार ने हमीरपुर मेडिकल कॉलेज को शुरू करने के लिए दिलचस्पी दिखाते हुए दो दर्जन फैकल्टी मेंबर की तैनाती के ऑर्डर जारी किए हैं।
जोलसप्पड़ में भी इसी साल भूमि पूजन के बाद मेडिकल कॉलेज भवन का कार्य शुरू करवाया जाएगा। प्रदेश सरकार ने पर्यावरण मंजूरी के लिए 75 लाख रुपये का शुल्क जमा करवा दिया है।
ये डॉक्टर मिले हमीरपुर कॉलेज को
डॉ. अमनदीप रघुवंशी, डॉ. अंजु लट्ठ, डॉ. अनिल कुमार वर्मा, डॉ. श्रुति आनंद, डॉ. अनुराग शर्मा, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. सुरेंद्र कौर, डॉ. जितेंद्र सिंह, डॉ. रोबर जेम्स, डॉ. मझेल सिंह, डॉ. जेसी जेम्स, डॉ. रिशु शेगन, डॉ. शैलेंद्र सिंह भदोरिया, डॉ. अमित लखानी, डॉ. अपूर्वा पात्रा, डॉ. अंजुम, डॉ. अमित कुमार, डॉ. सुमित कौर, डॉ. शैलजा पुरी, डॉ. नेहा गौतम, डॉ. सतेंद्र पाल सिंह, डॉ. अंकुश सिंह कोतवाल, डॉ. साहिल कपूर और डॉ. शालवी महाजन के नियुक्ति ऑर्डर हमीरपुर के लिए हुए हैं।
हमीरपुर और टौणीदेवी अस्पताल को किया अटैच
डॉ. राधा कृष्णनन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सिविल अस्पताल टौणीदेवी और क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर को अटैच किया है। प्रशिक्षु डॉक्टरों को इन दो अस्पतालों में प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी।
जोलसप्पड़ में खुलेगा मेडिकल अस्पताल
डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज उपमंडल नादौन के अंतर्गत आते जोलसप्पड़ में खुलेगा। इसके लिए 16 एकड़ जमीन को सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। पर्यावरण एवं वन मंत्रालय से इसमें से 14.50 एकड़ भूमि को फाइनल स्वीकृति मिली है। इस मेडिकल कॉलेज के लिए 189 करोड़ रुपये का बजट है।
केंद्र और प्रदेश सरकार इस मेडिकल कॉलेज पर 90-10 के अनुपात में बजट खर्च करेंगी। इसमें से 55 करोड़ रुपये मिल चुके हैं। प्रारंभिक चरण में नए भवन के तैयार होने तक क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर और एमपीडब्ल्यू भवन में मेडिकल कॉलेज की कक्षाएं शुरू होंगी। मेडिकल कॉलेज में 750 अधिकारियों व कर्मचारियों का स्टाफ होगा, जिसमें से 250 मेडिकल ऑफिसर्स होंगे।
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में इसी सत्र से कक्षाएं शुरू होंगी। प्रदेश सरकार ने इसके लिए दो दर्जन से अधिक मेडिकल ऑफिसर्स की नियुक्ति ऑर्डर जारी कर दिए हैं। जोलसप्पड़ में भी इसी साल भूमि पूजन के बाद मेडिकल कॉलेज भवन का कार्य शुरू करवाया जाएगा। - डॉ. अनिल चौहान, प्रिंसिपल, डॉ. राधा कृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर