{"_id":"583cfda84f1c1b0f1ede5c28","slug":"hamirpur-forest-circle-interview-schedule-for-forest-gaurd-recruitmen","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन रक्षकों के साक्षात्कार 7 दिसंबर को होंगे, देखें शेड्यूल","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
वन रक्षकों के साक्षात्कार 7 दिसंबर को होंगे, देखें शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Tue, 29 Nov 2016 09:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वन रक्षकों की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थियों के साक्षात्कार 7 दिसंबर को होंगे। अरण्यपाल वन वृत्त हमीरपुर ने कहा कि वन रक्षकों की भर्ती के लिए वन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा शारीरिक दक्षता परीक्षा के उपरांत लिखित परीक्षा ली गई थी।
विज्ञापन
इसमें सामान्य वर्ग से रोल नंबर 14, 15, 37, 49, 50, 71, 83, 86, 91, 99, 140, 167, 168 और अनुसूचित जाति वर्ग से रोल नंबर 28, 67, 96, 166 तथा अन्य पिछड़ी जाति वर्ग से रोल नंबर 6, 9, 78, 103, 118, 141, 149 उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शारीरिक दक्षता परीक्षा और लिखित परीक्षा के आधार पर चयनित उम्मीदवारों का साक्षात्कार 7 दिसंबर को सुबह 9 बजे अरण्यपाल वन वृत्त हमीरपुर के कार्यालय में होगा।
विज्ञापन
समस्त उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए उपस्थित होने के लिए डाक द्वारा सूचित कर दिया गया है। अगर संबंधित रोल नंबर के किसी उम्मीदवार को साक्षात्कार के लिए बुलावा पत्र समय पर प्राप्त नहीं होता है या अन्य कोई जानकारी लेना चाहें तो 5 दिसंबर तक हमीरपुर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।