{"_id":"61110b5d8ebc3e789c6471c2","slug":"hamirpur-deployment-of-217-joa-clerks-and-stenographers-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: 217 जेओए, लिपिक और स्टेनोग्राफरों की तैनाती जल्द","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
हमीरपुर: 217 जेओए, लिपिक और स्टेनोग्राफरों की तैनाती जल्द
Mon, 09 Aug 2021 10:43 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:43 PM IST
सार
सैनिक कल्याण विभाग ने अप्रैल माह में साक्षात्कार में उत्तीर्ण पूर्व सैनिकों के लिए टंकण परीक्षा करवाई थी। 24 अप्रैल तक टंकण परीक्षा हुई। इसके बाद कोरोना के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते 138 अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा स्थगित हो गई।
विज्ञापन
हिमाचल कर्मचारी चयन आयोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व सैनिकों के कोटे से जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, लिपिक और स्टेनोग्राफर के पदों के लिए टंकण परीक्षा में पास हुए 217 अभ्यर्थियों को जल्द ही विभिन्न विभागों में तैनाती दी जाएगी। इनकी दस्तावेजों संबंधी प्रक्रिया सोमवार को पूरी हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश में विभिन्न विभागों में खाली चल रहे लिपिकों, जेओए और स्टेनोग्राफर के पदों पर इनकी तैनाती होने से कार्य सुचारु होंगे। सैनिक कल्याण विभाग ने अप्रैल माह में साक्षात्कार में उत्तीर्ण पूर्व सैनिकों के लिए टंकण परीक्षा करवाई थी। 24 अप्रैल तक टंकण परीक्षा हुई। इसके बाद कोरोना के कारण लगे प्रतिबंधों के चलते 138 अभ्यर्थियों की टंकण परीक्षा स्थगित हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद 12 और 13 जुलाई को हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के कार्यालय में बचे हुए अभ्यर्थियों की परीक्षा हुई। इस परीक्षा का परिणाम जुलाई माह के अंतिम सप्ताह में आया। जिसमें 217 अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। इन अभ्यर्थियों की दस्तावेज जांच संबंधी प्रक्रिया सोमवार को समाप्त हुई। अब जल्द ही इन्हें विभिन्न विभागों में तैनाती मिलेगी। सैनिक कल्याण विभाग के ओएसडी बिक्रम महाजन ने कहा कि टंकण परीक्षा के बाद उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के दस्तावेज जांचे गए। अब 217 अभ्यर्थी इन पदों के लिए चयनित हुए हैं। इन्हें जल्द ही विभिन्न विभागों में इनकी योग्यता के अनुसार पदों पर तैनाती दी जाएगी।
विज्ञापन