फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   govt job opportunity for ex-servicemen, recruitment rally will be her

पूर्व सैनिकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, यहा होगी भर्ती रैली

Wed, 25 Sep 2019 06:15 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: Krishan Singh Updated Wed, 25 Sep 2019 06:15 PM IST
विज्ञापन
govt job opportunity for ex-servicemen, recruitment rally will be her
प्रतीकात्मक तस्वीर

पंजाब रेजिमेंट सेंटर की ओर से सात नवंबर को डीएससी में पूर्व सैनिकों के लिए भर्ती रैली होने जा रही है। उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर रघुवीर सिंह ने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए भूतपूर्व सैनिकों को छह नवंबर को रेजीमेंट सेंटर में रिपोर्ट करनी होगी।

विज्ञापन


पंजाब रेजीमेंट के सेवानिवृत्त जवान (सैनिक सामान्य ड्यूटी/लिपिक), जिनकी आयु 46 वर्ष से कम हो और जिन्हें पेंशन आए हुए अभी 2 वर्ष से कम समय हुआ है, वो इस रैली में हिस्सा ले सकेंगे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदक अपने साथ आर्मी और सिविल के प्रमाण पत्र, आर्मी डिस्चार्ज बुक और 16 पासपोर्ट साइज फोटो साथ ले जाएं। यदि कोई कृत्रिम दांत अथवा चश्मा प्रयोग करता हो तो वे भी साथ ले जाने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रार्थी को सेना से अनुशासनात्मक कार्रवाई में बर्खास्त न किया हो, सेना में पूरे सेवाकाल के दौरान दो से ज्यादा और आखिरी पांच साल में एक से ज्यादा रेड इंक एंट्री नहीं होनी चाहिए और आखिरी पांच साल में एए 48 में रेड इंक एंट्री नहीं होनी चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed