{"_id":"5a79a98b4f1c1bef7b8b5b2a","slug":"gold-medal-winner-himachal-kabbadi-team-warm-welcommed-at-baddi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नेशनल चैंपियन बनीं हिमाचल की बेटियों को सिर-आंखों पर बिठाया","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
नेशनल चैंपियन बनीं हिमाचल की बेटियों को सिर-आंखों पर बिठाया
अमर उजाला ब्यूरो, बद्दी (सोलन)
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेलो इंडिया में गोल्ड जीतने वाली हिमाचल महिला कबड्डी टीम का बद्दी में भव्य स्वागत हुआ। नेशनल चैंपियन बनकर लौटीं हिमाचल की बेटियों को बद्दी में सिर-आंखों पर बिठाया।
विज्ञापन
फाइनल मैच में हिमाचल की टीम का दिल्ली से मुकाबला हुआ। इसमें हिमाचल ने दिल्ली की टीम को 30-22 से पराजित किया। सिरमौर के धकोली निवासी साक्षी को टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर चुना गया। जबकि टीम की कप्तान स्वीटी को बेस्ट रेडर।
विज्ञापन
इस दौरान कोच संजीव कुमार भी साथ रहे। दिल्ली से लौट रहीं हिमाचल टीम की सदस्य मंडी से दिव्या, शिमला से शीतल, बिलासपुर से तनवी, सिरमौर के देवथल की कृतिका, शिमला जिले की टीम कप्तान स्वीटी, सिरमौर के धकोली की साक्षी, मंडी की भावना, साई हास्टल की महिमा, मुस्कान,
विज्ञापन
डिंपल, अलीशा, किरण का मंगलवार दोपहर बाद हिमाचल की सीमा पार करते हुए बद्दी स्थित लाज मोटर्स में भव्य स्वागत किया गया। साथ ही नकद राशि देकर सम्मानित किया। लाज मोटर्स के एमडी महेश कुमार कौशल ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं है।
टीम के कोच संजीव कुमार ने बताया कि हिमाचल की छात्राओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इन छात्राओं ने जो खेल दिखाया, उसे देखकर दूसरे राज्यों की खिलाड़ी भी हैरान हैं। लीग मैच में दिल्ली ने हिमाचल की टीम को पराजित किया था, लेकिन फाइनल में हिमाचल की टीम ने दिल्ली से अपना हिसाब पूरा कर लिया।
खेलो इंडिया में चमकीं साई की खिलाड़ी
पहली खेलो इंडिया प्रतियोगिता में साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया) के धर्मशाला स्थित छात्रावास की खिलाड़ियों ने खूब नाम कमाया है। हॉस्टल की खिलाड़ियों महिमा, अलीशा, मुस्कान, डिंपल और किरण ने हिमाचल कबड्डी टीम की सदस्य बनकर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
इसमें टीम ने फाइनल मुकाबले में दिल्ली को हराकर जीत दर्ज करवाई है। वहीं सीमा ने तीन हजार मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीता है। सीमा ने तीन हजार मीटर दौड़ 10:16 मिनट में पूरी की। इन खिलाड़ियों का मंगलवार को धर्मशाला पहुंचने पर हॉस्टल में स्वागत किया गया।
हॉस्टल प्रभारी निर्मल कौर ने खिलाड़ियों को हार पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया। साथ ही एथलेटिक्स कोच केएस पटियाल, परमिता गोराया, कबड्डी कोच सुनीता रानी सहित प्रतियोगिता में गोल्ड जीतने वाली खिलाड़ियों को बधाई दी।
निर्मल कौर ने बताया कि देश में पहली बार स्कूली खिलाड़ियों की राष्ट्रीय स्तरीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता करवाई गई है। इसमें हॉस्टल की खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन किया है। मौके पर होस्टल वार्डन नरेश मनकोटिया और वालीबॉल कोच प्रीतम चौहान मुख्य रूप से मौजूद रहे।