फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   girls Occupied top three position in Architecture first semester result in himachal

आर्किटेक्चर परीक्षा में बेटियों का डंका, पहले तीन स्थान पर काबिज

Tue, 19 Mar 2019 05:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 Mar 2019 05:08 PM IST
विज्ञापन
girls Occupied top three position in Architecture first semester result in himachal

प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर ने आर्किटेक्चर प्रथम सेमेस्टर का परिणाम घोषित कर दिया है। पहले तीन स्थान पर बेटियों ने बाजी मारी है। हिताशी, शीतल और रिवानी टॉप थ्री में स्थान बनाने में कामयाब रही हैं।

विज्ञापन


सोलन के ठोडो निवासी हिताशी शर्मा पुत्री हरिओम शर्मा ने 8.0 सीजीपीए लेकर प्रथम स्थान, सोलन के चंबाघाट निवासी शीतल आर्यन पुत्री जय आनंद ने 7.83 सीजीपीए के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


शिमला के हिमरी की रहने वाली रिवानी डोगरा पुत्री राम लाल डोगरा ने 7.75 सीजीपीए लेकर तीसरा स्थान हासिल किया है।  तकनीकी विवि हमीरपुर ने दिसंबर 2018 में आर्किटेक्चर प्रथम और तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाओं का संचालन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 37 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 34 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जबकि तीन परीक्षार्थियों को गणित विषय में रि-अपीयर आई है। कांगड़ा जिला के नगरोटा बगवां स्थित राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय कैंपस में स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर चल रहा है।


स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर के एचओडी डॉ. सतीश कटवाल ने कहा कि प्रथम सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम 89.18 फीसदी रहा है। पहले तीन स्थान पर कालेज की छात्राओं ने कब्जा जमाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed