फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Get a chance to go for Russia Himachal skill competition

अगर आप में भी है हुनर, तो मिल सकता है रूस जाने का मौका

Wed, 07 Mar 2018 01:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Wed, 07 Mar 2018 01:27 PM IST
विज्ञापन
Get a chance to go for Russia Himachal skill competition

अगर आपमें भी हुनर है तो आपको रूस जाने का मौका मिल सकता है। प्रदेश में पहली बार वेब डिजाइनिंग, ब्यूटी थेरेपी, आईटी नेटवर्क सिस्टम, एडमिनिस्ट्रेशन, प्लास्टिक डाई इंजीनियरिंग, हेयर ड्रेसिंग, फैशन टेकभनोलॉजी, कुकिंग और ऑटोमोबाइल टेकभनोलॉजी के चयनित कौशल क्षेत्रों में हिमाचल कौशल प्रतियोगिता-2018 का आयोजन किया जा रहा है।

विज्ञापन


इस प्रतियोगिता के माध्यम से हुनर के सरताज की तलाश की जाएगी। क्षेत्रीय स्तर की प्रतियोगिता 26 से 30 मार्च तक, जबकि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक होगी।
विज्ञापन


यह जानकारी उपायुक्त विकास लाबरू ने प्रतियोगिता को लेकर अधिकारियों के साथ आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल कौशल प्रतियोगिता-2018 में भाग लेने के लिए ऐसे हुनरबाज पात्र होंगे, जिनका जन्म एक जनवरी, 1997 को या इसके बाद हुआ हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 तक करवाएं ऑनलाइन पंजीकरण

Get a chance to go for Russia Himachal skill competition

उन्होंने बताया कि क्षेत्र स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता को दस हजार, जबकि उपविजेता को दो हजार रुपये और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विजेता को 50 हजार तथा उपविजेता को 20 हजार रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।

राज्य स्तरीय कौशल प्रतियोगिता में विजेताओँ को अंतरराज्यीय प्रतियोगिता तथा उसके बाद रूस में होने वाली विश्व कौशल प्रतियोगिता-2019 में भाग लेने का मौका मिलेगा।

बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त कृतिका कुलहरी, एसडीएम संजीव कुमार, गौरव चौधरी, सुनील वर्मा, सहायक आयुक्त विनय मोदी, तहसीलदार नारायण चौहान, प्रधानाचार्य आईटीआई (पुरुष) ऊना यशपाल सिंह रायजादा, प्रधानाचार्य महिला आईटीआई ऊना बीएस ढिल्लों सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक आवेदक वेब पोर्टल के माध्यम से अपना ऑनलाइन पंजीकरण आगामी 15 मार्च तक कर सकते हैं। कहा कि आईटीआई ऊना के प्रिंसिपल यशपाल सिंह रायजादा को जिला का नोडल अधिकारी तैनात किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed