फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   G.B. Pant Memorial Govt College Rampur Bushahr Himachal Pradesh

चार जिलों में शिक्षा की लौ जगा रहा रामपुर पीजी कॉलेज

Fri, 24 Jun 2016 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रापपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, रापपुर Updated Fri, 24 Jun 2016 12:39 PM IST
विज्ञापन
G.B. Pant Memorial Govt College Rampur Bushahr Himachal Pradesh
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर - फोटो : अमर उजाला

रापपुर कॉलेज ने कई नेता, पुलिस और सेना के अधिकारी दिए हैं। खास बात यह है कि यहां चार जिलों के छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। यहां फ्री वाईफाई की सुविधा भी उपलब्ध है। नैक के निरीक्षण के बाद कॉलेज को बी ग्रेड मिला है।

विज्ञापन


कॉलेज का इतिहास

गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर का 11 अगस्त 1959 को उद्घाटन तत्कालीन उप राज्यपाल बजरंग बहादुर सिंह ने किया था। कॉलेज के प्रथम सत्र में जहां छात्र-छात्राओं की संख्या 32 थी, वह आज 4 हजार के करीब पहुंच गई है।  कॉलेज में शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत ढांचे भी मजबूत बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


चार जिलों के विद्यार्थी करते हैं शिक्षा ग्रहण

यह कॉलेज जनजातीय जिला किन्नौर और कुल्लू जिले के आउटर सिराज से आने वाले विद्यार्थियों के साथ साथ रामपुर उपमंडल के विद्यार्थियों में अहम स्थान बनाए हुए है। शिमला, कुल्लू, किन्नौर और मंडी जिले से आए छात्र छात्राएं इस कॉलेज में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेज में यह सुविधाएं

G.B. Pant Memorial Govt College Rampur Bushahr Himachal Pradesh
गोविंद बल्लभ पंत मेमोरियल कॉलेज रामपुर - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश के चुनिंदा कॉलेजों में से एक जीबी पंत मेमोरियल कॉलेज सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां छात्रों को फ्री वाई फाई, उत्कृष्ट पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, छात्रावास, डाकघर, बॉक्सिंग रिंक, मल्टी पर्पज हॉल, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट एंड गाइड, खेल मैदान और बहुआयामी सभागार की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है।

औसतन एक हजार विद्यार्थी प्रतिवर्ष स्नातक और स्नातकोत्तर स्तर पर पासआउट होते हैं। महाविद्यालय परिसर में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र के माध्यम से भी अनेक शैक्षणिक एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है।

यहां जनजातीय जिले के छात्र छात्राओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था है। रामपुर महाविद्यालय में जनजातीय क्षेत्र की 100 छात्राओं, 70 छात्र और जनरल कैटेगरी की 70 छात्राओं के लिए हॉस्टल की व्यवस्था है। अनुसूचित जाति वर्ग की छात्राओं के लिए भी कॉलेज में हॉस्टल तैयार किया जा रहा है।

किस विषय में कितनी सीटें

G.B. Pant Memorial Govt College Rampur Bushahr Himachal Pradesh
कॉलेज प्राचार्य डॉ. शंकर भगत नेगी - फोटो : अमर उजाला

राजनीतिक शास्त्र  120
इतिहास  120
इंग्लिश  120
अर्थशास्त्र   120
भूगोल समाज शास्त्र   120
लोक प्रशासन  120
साइकोलॉजी  120
फिजिक्स 120
केमिस्ट्री   120
मैथेमेटिक्स 120
बॉटनी    120
जूलॉजी    120
कामर्स   120
हिंदी     120

ये रहेगा दाखिले का शेडयूल

कॉलेज में 21 से 25 जून तक विद्यार्थी आवेदन कर पाएंगे। 26 और 27 को मेरिट सूची तैयार की जाएगी। 28 से 30 जून तक ओवदक छात्र छात्राएं फीस जमा करवाएंगे। जुलाई माह के पहले सप्ताह से कॉलेज में कक्षाएं लगना शुरू हो जाएगा।

कॉलेज प्राचार्य डॉ. शंकर भगत नेगी ने बताया कि कॉलेज में शिक्षा और आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। कॉलेज में स्मार्ट कक्षाएं, आधुनिक कंप्यूटर लैब और प्रोफेशनल कोर्स से विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की पटकथा लिखी जा रही है।

कॉलेज से निकले होनहार

सत्तर के दशक से इस कॉलेज के होनहार छात्र छात्राएं प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके हैं। सीपीएस स्वास्थ्य नंद लाल, ब्रिगेडियर आरएस मेहता, एसपी सोलन रमेश छाजटा, जीबी बंसल जैसी कई शख्सीयतें इस कॉलेज से शिक्षा ग्रहण कर चुकी हैं।

हैल्पलाइन
फोन नंबर 01782-233021
www.gcrampur.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed