फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fresher welcome party in RKMV Shimla

RKMV में फ्रेशर पार्टी, इनके सिर सजा मिस फ्रेशर का ताज

Sun, 20 Aug 2017 11:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 20 Aug 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
fresher welcome party in RKMV Shimla

राजधानी के राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी) में फ्रेशर्स वेलकम का आयोजन किया गया। कॉलेज सभागार में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य प्रो. नमृता टिक्कू ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने सौंदर्य प्रतियोगिता की विजेताओं को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन


सौंदर्य प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली 38 नई छात्राओं ने रंग बिरंगे परिधानों में सजकर स्टेज पर जलवा फैशन का है ये जलवा.....गीत पर खूब जलवे बिखेरे। सौंदर्य प्रतियोगिता में जमुना को मिस फ्रेशर चुना गया।
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. नमृता ने जमुना को ताज पहनाकर सम्मानित किया। इस सौंदर्य प्रतियोगिता में अंशिका फर्स्ट रनरअप और विदुशी सेकेंड रनरअप चुनी गई। 

प्राचार्य बोलीं- मन लगाकर पढ़ाई करें छात्राएं

fresher welcome party in RKMV Shimla

इसके अलावा अलग-अलग टाइटल से भी छात्राओं को अलंकृत किया गया। इसमें शिखा को मिस टैलेंटिड और इंदु को मिस कांफिडेंस का टाइटल दिया गया। कॉलेज प्राचार्य ने छात्राओं से कहा कि वे कॉलेज में मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने लक्ष्य को तय कर आगे बढ़ें।

कॉलेज उनके भविष्य को संवारने के लिए हमेशा सहयोग करेगा। कार्यक्रम में सीनियर छात्राओं ने जूनियर के स्वागत लिए कई तरह के रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। इनमें स्पेनिश डांस, पहाड़ी नाटी, हिप हॉप, नेपाली नृत्य, पंजाबी डांस जैसे मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। फ्रेशर्स वेलकम में पूरा सभागार छात्राओं से भरा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed