फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Free Uniforms to School Students in Himachal.

छात्रों को इस बार जल्द मिलेगी मुफ्त वर्दी, स्कूलों से मांगा रिकॉर्ड

Fri, 17 Mar 2017 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 17 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
Free Uniforms to School Students in Himachal.

सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले पहली से जमा दो कक्षा के लाखों विद्यार्थियों को साल 2017-18 के लिए निशुल्क वर्दी देने की शिक्षा निदेशालय ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला उपनिदेशकों से स्कूलों में विद्यार्थियों की इनरोलमेंट का ब्योरा मांगा है।

विज्ञापन


सरकार दो योजनाओं में पहली से जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को निशुल्क वर्दी देती है। महात्मा गांधी वर्दी योजना में पहली से दसवीं और मुख्यमंत्री वर्दी योजना में जमा एक और जमा दो कक्षा के विद्यार्थियों को वर्दी दी जाती है। 
विज्ञापन


महात्मा गांधी वर्दी योजना में विद्यार्थियों को वर्दी के लिए कपड़ा और सिलाई के लिए पैसा दिया जाता है। मुख्यमंत्री वर्दी योजना में सिर्फ कपड़ा दिया जाता है। इस योजना में सिलाई का पैसा सरकार नहीं देती है। बीते साल से सरकार ने जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों को भी वर्दी देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साल 2016 में शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जमा एक और जमा दो कक्षा के 1.78 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी का आवंटन किया। मुख्यमंत्री वर्दी योजना में लड़कों को पैंट-कमीज और लड़कियों को सलवार-कमीज का कपड़ा दिया गया।


महात्मा गांधी वर्दी योजना में बीते साल पहली से दसवीं के करीब सात लाख विद्यार्थियों को वर्दी दी गई। शिक्षा निदेशालय वर्दी की खरीद खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से करवाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed