फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Free Uniform Distribution in Himachal Schools.

स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर, शुरू हुआ मुफ्त वर्दी का आवंटन

Wed, 28 Sep 2016 10:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 28 Sep 2016 10:46 AM IST
विज्ञापन
Free Uniform Distribution in Himachal Schools.

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले जमा एक और जमा दो कक्षा के 1.78 लाख विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी का आवंटन शुरू हो गया है। मंडी, चंबा और लाहौल स्पीति जिला में वर्दी आवंटन शुरू हो गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री वर्दी योजना के तहत पहली बार जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों को मुफ्त में वर्दी का कपड़ा दिया जा रहा है। वर्दी की सिलाई के लिए सरकार पैसा नहीं देगी। महाराष्ट्र की कंपनी को वर्दी सप्लाई का ऑर्डर दिया गया है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री वर्दी योजना के तहत लड़कों को पैंट-कमीज और लड़कियों को सलवार-कमीज का कपड़ा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने बजट भाषण में जमा एक और जमा दो के विद्यार्थियों को मुफ्त वर्दी देने के लिए मुख्यमंत्री वर्दी योजना शुरू करने की घोषणा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कड़ी में जुलाई महीने में खाद्य आपूर्ति निगम ने वर्दी की खरीद के लिए टेंडर आमंत्रित किए। मुंबई की सुनील इंडस्ट्री को वर्दी मुहैया करवाने का टेंडर दिया गया है। कंपनी ने वर्दी की पहली खेप हिमाचल भेज दी है।


91 हजार लड़कों, 87 हजार लड़कियों को मिलेगी वर्दी
मुख्यमंत्री वर्दी योजना के तहत जिला बिलासपुर में 10176, चंबा में 14188, हमीरपुर में 12303, कांगड़ा में 40851, किन्नौर में 1436, कुल्लू में 11600, लाहौल और स्पीति में 525, मंडी में 28673, शिमला में 20139, सिरमौर में 12604, सोलन में 12538 और ऊना जिला में 13700 विद्यार्थियों को वर्दी दी जाएगी। कुल 1.78 लाख बच्चों में 91050 लड़के और 87709 लड़कियां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed