फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Free coaching in schools and colleges for competitive exams in Himachal pradesh

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए स्कूलों, कॉलेजों में मिलेगी मुफ्त कोचिंग

Sat, 06 Oct 2018 12:03 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 06 Oct 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
Free coaching in schools and colleges for competitive exams in Himachal pradesh

प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में पढ़ने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग निशुल्क दी जाएगी। 12 अक्तूबर को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में मेधा प्रोत्साहन योजना का प्रस्ताव लाया जाएगा। पांच करोड़ के बजट प्रावधान के साथ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इस योजना को शुरू करने की अपने पहले बजट भाषण में घोषणा की थी।

विज्ञापन


मेधा प्रोत्साहन योजना में जमा दो के विद्यार्थियों को जेईई मेन और नीट तथा उच्च स्तरीय शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए कोचिंग दिलाई जाएगी। कॉलेज स्टूडेंट्स को रोजगार आधारित प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे सिविल सेवा की तैयारियों के लिए कोचिंग दिलाई जाएगी। मेधा प्रोत्साहन योजना में राज्य में या राज्य से बाहर कोचिंग के लिए सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
विज्ञापन


राज्य से बाहर जाने वाले विद्यार्थियों का प्रदेश सरकार नोएडा में रहने का इंतजाम भी करेगी। इक्डोल के नोएडा स्थित भवन को किराए पर लेकर शिक्षा विभाग यहां मेधावी विद्यार्थियों के रहने का बंदोबस्त करेगी। योजना में किन मेधावी विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसका फैसला मंत्रिमडल की बैठक में होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed