फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   free coaching and stipend for preparation of competitive exams

प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए फ्री में कोचिंग, स्टाइपंड भी मिलेगा

Thu, 04 Aug 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 04 Aug 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
free coaching and stipend for preparation of competitive exams

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इन युवाओं को फ्री में कोचिंग और स्टाइपंड भी दिया जाएगा। प्रदेश के एससी और ओबीसी वर्ग के स्कूल और कॉलेज छात्रों को केंद्र सरकार प्रतियोगी परीक्षाओं की फ्री में कोचिंग देगी। छह लाख रुपये सालाना आय वाले एससी और ओबीसी स्टूडेंट्स को यह मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


केंद्र सरकार यूपीएससी, एसएससी, एआईईईई, एआईपीएमटी सहित कई अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की कोचिंग दिलाएगी। कोचिंग के लिए चयनित छात्रों को केंद्र सरकार मासिक स्टाइपंड भी देगी।फ्री कोचिंग का सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय खर्च उठाएगा। प्रदेश के जिलों में स्थित नामी कोचिंग संस्थानों में फ्री कोचिंग दिलाई जाएगी।

विज्ञापन

कोचिंग संस्थानों के चयन की तैयारी

free coaching and stipend for preparation of competitive exams

कोचिंग संस्थानों के चयन में प्रदेश शिक्षा विभाग जुट गया है। संयुक्त निदेशक उच्च शिक्षा डा. बीएल बिंटा ने प्रदेश के सभी जिला उपनिदेशकों से नामी संस्थानों की सूची तलब की है। शिक्षा निदेशालय नामी संस्थानों का चयन कर केंद्र सरकार को अंतिम मंजूरी के लिए भेजेगा। केंद्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी कोचिंग देने वाले संस्थानों को मंजूरी देगी।

सेंट्रल सेक्टर स्कीम आफ फ्री कोचिंग फार एससी एंड ओबीसी स्टूडेंट्स के तहत केंद्र सरकार दो किस्तों में कोचिंग संस्थानों को पैसा जारी करेगी। एक साल के बाद चयनित संस्थान के कामकाज की समीक्षा की जाएगी। संस्थान का कामकाज संतोषजनक नहीं होने पर फंडिंग रोक दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed