{"_id":"5dcc1d298ebc3e5aea7bd975","slug":"four-thousand-run-for-recruitment-in-army-only-600-passed-the-field-barrier","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना में भर्ती के लिए चार हजार ने लगाई दौड़, 600 ही पास कर सके मैदानी बाधा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
सेना में भर्ती के लिए चार हजार ने लगाई दौड़, 600 ही पास कर सके मैदानी बाधा
Wed, 13 Nov 2019 08:41 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर (कांगड़ा)
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 Nov 2019 08:41 PM IST
विज्ञापन
सेना भर्ती
- फोटो : अमर उजाला
सेना में भर्ती होने की चाह रखने वाले युवा शारीरिक दक्षता परीक्षा में खरे नहीं उतर पा रहे हैं। मैदान में इनकी सांस फूल जा रही है। कृषि विवि पालमपुर के मैदान में चल रही भर्ती के दूसरे दिन करीब चार हजार युवाओं ने दौड़ लगाई।
विज्ञापन
इनमें से करीब 600 युवा ही मैदानी बाधा को पास कर सके। कांगड़ा की नूरपुर, फतेहपुर, बड़ोह, थुरल, चंबा की पांगी, भालाल, होली और भरमौर तहसीलों के 4413 युवाओं का पंजीकरण हुआ था, लेकिन भर्ती में 3919 युवा ही भाग ले सके।
विज्ञापन
इनमें नूरपुर तहसील के लिए सबसे अधिक 2038 और चंबा जिले की होली तहसील के सबसे कम 29 युवाओं का पंजीकरण हुआ। आज कांगड़ा के जवाली, शाहपुर, धर्मशाला, जसवां और चंबा के चुराह तहसील के युवाओं की भर्ती होगी। भर्ती निदेशक पालमपुर कर्नल संदीप सरोही ने बताया कि बुधवार को 609 युवाओं ने फिजिकल टेस्ट पास किया है।
विज्ञापन