{"_id":"5b3ca6c44f1c1b8d288b489c","slug":"forty-players-of-himachal-will-participate-in-national-youth-rural-games","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय यूथ ग्रामीण खेलों में भाग लेंगे हिमाचल के इतने खिलाड़ी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
राष्ट्रीय यूथ ग्रामीण खेलों में भाग लेंगे हिमाचल के इतने खिलाड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जाहू (हमीरपुर)
Updated Wed, 04 Jul 2018 04:33 PM IST
विज्ञापन
दो दिवसीय पांचवीं राष्ट्रीय यूथ ग्रामीण खेलों का आयोजन पंजाब के लुधियाना में 28 व 29 जुलाई को होगा। प्रतियोगिता का आयोजन पंजाब राज्य यूथ रूरल गेम्स एवं स्पोर्ट्स फेडरेशन कर रहा है।
विज्ञापन
इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल के 40 खिलाड़ी भाग लेंगे। हिमाचल प्रदेश स्पोर्ट्स एवं कल्चर डेवलपमेंट फाउंडेशन के महासचिव मुनीश ग्रेवाल ने बताया कि पांचवी राष्ट्रीय यूथ ग्रामीण खेलों में कबड्डी, वॉलीबाल, ताइक्वांडो स्पर्धाएं होंगी। यह प्रतियोगिता ओपन राष्ट्रीय प्रतियोगिता है।
विज्ञापन
इसमें हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, केरल व चंडीगढ सहित 12 राज्यों के पांच सौ खिलाड़ी भाग लेंगे। हिमाचल के खिलाड़ियों का 15 जुलाई को हमीरपुर में ट्रायल लिया जाएगा। इसके बाद प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन