कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को हर साल मिलेगी छात्रवृत्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं को ‘बेटी है अनमोल योजना’ में अब छात्रवृत्ति भी मिलेगी। पहली बार छात्रवृत्ति मिलने से बीपीएल परिवार से संबंधित प्रदेश की हजारों कॉलेज छात्राओं को लाभ होगा। योजना का लाभ लेने के लिए कभी भी आवेदन किया जा सकता है।
इसके लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन करने की सुविधा है। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्र, लोकमित्र केंद्र और सीडीपीओ कार्यालय में आवेदन किया जा सकता है।
बेटी है अनमोल योजना के तहत आवेदन करते ही विभाग की ओर से छात्राओं के नाम से 10 हजार रुपये की एफडी करवाई जाएगी। इसके बाद इन्हें छात्रवृत्ति का लाभ मिलता रहेगा।
योजना में बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाली छात्राओं को ही छात्रवृत्ति दी जाएगी। जिस परिवार में दो बेटियां हैं, उन दोनों को स्कॉलरशिप दी जाएगी। हर साल पांच हजार रुपये छात्रवृत्ति के तौर पर दिए जाएंगे।
हजारों छात्राएं इस योजना से लाभान्वित हाेंगी। सरकार ने बेटी है अनमोल योजना में संशोधन करते हुए इस योजना को अब कॉलेजों में भी शुरू कर दिया है। बीए, कॉमर्स, साइंस, इंजीनियरिंग (बीई), प्रौद्योगिकी (बी-टेक), आयुर्विज्ञान तथा शल्प विज्ञान (एमबीबीएस), विधि (एलएलबी), शिक्षा स्नातक (बीएड) में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को हर साल छात्रवृत्ति मिलेगी।
इन छात्राओं को स्नातक कक्षाओं में उत्तीर्ण होने पर बाल विकास परियोजना अधिकारी हर साल पांच हजार की राशि प्रदान की जाएगी। निदेशालय महिला एवं बाल विकास के उप निदेशक सुरेश शर्मा ने बताया कि बाल विकास परियोजना की ओर से गरीबी रेखा से नीचे कॉलेजों में पढ़ाई करने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। सीडीपीओ ऑफिस में इसके फार्म मिलेंगे और यहीं जमा करवाना होगा।