एचपीयू में शुरू होंगे पांच नए कोर्स, मांगे आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचपीयू शिमला में मार्च से नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया अटकी हुई है। बावजूद इसके विवि ने नए कोर्स शुरू करने के लिए आवेदन मांग लिए हैं। इन 5 कोर्सों का बैच इसी सत्र से बिठाने की तैयारी है। इसके लिए 31 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन भी मांग लिए हैं। इन नए कोर्स में एमएससी पर्यावरण विज्ञान कोर्स को भी शुरू किया जाना है। विवि के अधिष्ठाता अध्ययन के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञापन में शुरू किए जा रहे कोर्स में एमएससी माइक्रो बायोलॉजी, एमएससी पर्यावरण विज्ञान, लाइब्रेरी साइंस एंड इंफॉर्मेशन साइंस में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री के अलावा डिफेंस स्टडीज में एमए कोर्स के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
इन कोर्स में प्रवेश के लिए एडमिशन पोर्टल www.admissions.hpushimla.in के माध्यम से 31 अगस्त तक आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन को 13 अगस्त से पोर्टल खुलेगा। कोर्स में आवेदन के लिए सामान्य वर्ग की 700, आरक्षित वर्ग के लिए 350 रुपये फीस निर्धारित की गई है। विवि की वेबसाइट पर इन कोर्स से संबंधित , पात्रता, फीस,उपलब्ध सब्सिडी, नॉन सब्सिडी वाली सीट की जानकारी उपलब्ध रहेगी। इससे संबंधित जानकारी डीएस कार्यालय के टेलीफोन नंबर 0177-2833648,2930922 से भी प्राप्त की जा सकेगी।
एनएसयूआई ने उठाए सवाल, अलग-अलग विभागों में एक ही कोर्स कैसे
एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता वीनू मेहता ने एमएससी एनवायरनमेंट साइंस विषय के कोर्स पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह कोर्स पहले ही वर्ष 2013 से विश्वविद्यालय के इंटर डिसिप्लेनरी विभाग में शुरू किया जा चुका है। इस वर्ष इसमें पीएचडी डिग्री कोर्स भी शुरू किया जा चुका है। उन्होंने कुलपति और अधिष्ठाता अध्ययन से सवाल किया है कि एक ही विवि में अलग-अलग विभागों में एक ही कोर्स रेगुलर कैसे पढ़ाया जा सकता है। यह भी बताया जाए कि ये कोर्स किन संकाय, विभागों के अंतर्गत संचालित किए जाएंगे।