इन कोर्स में पहली बार नीट के आधार पर मिलेगा दाखिला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में इन कोर्स में पहली बार नीट के आधार पर दाखिला मिलेगा। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से संबद्ध निजी और सरकारी आयुर्वेदिक एवं होम्योपैथी मेडिकल कॉलेजों की सीटें पहली बार नीट के प्राप्तांक के आधार पर भरी जाएंगी।
इससे पूर्व एचपीयू इन कोर्स के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा आयोजित करता था। जुलाई माह के पहले सप्ताह में एचपीयू की प्रवेश परीक्षा शाखा प्रदेश सरकार की मंजूरी के बाद बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स के लिए कुल आने वाले आवेदनों में से मेरिट तैयार कर काउंसलिंग करेगा।
उसी के आधार पर इन कॉलेजों की सीटें भरी जाएंगी। एचपीयू के परीक्षा नियंत्रक डा. जेएस नेगी ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार के आदेशों पर पहली बार एमबीबीएस और बीडीएस की तर्ज पर नीट परीक्षा से तैयार की जाने वाली मेरिट ही इस बार बीएएमएस और बीएचएमएस कोर्स में प्रवेश दिया जाएगा।
कितने कॉलेज, कितनी सीटें
इसके लिए ऑनलाइन आवेदन और काउंसलिंग का संभावित शेडयूल तैयार कर लिया गया, जिसे सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। जल्द इन दोनों कोर्स में प्रवेश का शेडयूल अलग से जारी किया जाएगा।
प्रदेश में सरकारी राजीव गांधी गवर्नमेंट आयुर्वेदिक कॉलेज पपरोला की 60, बिलासपुर स्थित शिवा आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की 60 और सोलन के कुमारहट्टी स्थित सोलन होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज की 75 सीटें नीट के प्राप्तांक आधार पर विश्वविद्यालय की ओर से तैयार की जाने वाली मेरिट के आधार पर ही भरी जाएंगी।