{"_id":"5b2527324f1c1b53268b65ec","slug":"first-state-level-badminton-ranking-and-cash-prize-competition-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहली राज्य स्तरीय बैडमिंटन रैंकिंग एवं कैश प्राइज प्रतियोगिता में ये बने विजेता","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पहली राज्य स्तरीय बैडमिंटन रैंकिंग एवं कैश प्राइज प्रतियोगिता में ये बने विजेता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Sun, 17 Jun 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंदिरा गांधी खेल परिसर शिमला में पहली राज्य स्तरीय बैडमिंटन रैंकिंग एवं कैश प्राइज प्रतियोगिता में मंडी के रत्न सिंह और शिमला की कोंपल जिंटा विजेता रहे। प्रदेश बैडमिंटन संघ के महासचिव और भारतीय बैडमिंटन संघ के संयुक्त सचिव राजेंद्र शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
अंडर-19 के फाइनल में मंडी के रत्न सिंह ने सोलन के अक्षित खन्ना और शिमला की कोंपल जिंटा ने शिमला की सैजल चौहान को हराया। अंडर-17 महिला वर्ग में भी कोंपल जिंटा विजेता रहीं। उन्होंने शिमला की प्रांजल चौहान को हराया।
विज्ञापन
अंडर-17 लड़कों में मंडी के रत्न सिंह विजेता बने। उन्होंने शिमला के समक्ष धाल्टा को हराया। अंडर-19 लड़कों के डब्ल्स में शिमला के धर्मेंद्र और कांगड़ा के दिव्यांश की जोड़ी विजयी रही। उन्होंने शिमला के सार्थक मेहता और अंकित पांटा की जोड़ी को हराया।
विज्ञापन
अंडर-17 डबल्स में शिमला के अंकित पांटा और समक्ष धालटा विजेता बने। उन्होंने सोलन के मनवीर और दिव्यांश की जोड़ी को हराया। शिमला जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव विजय धौटा ने बताया कि चैंपियनशिप में प्रदेश से लगभग 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।