{"_id":"581f6c744f1c1bf47eb375f7","slug":"fireman-recruitment-interview-from-10th-november","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरमैन भर्ती के इंटरव्यू इस दिन से होंगे शुरू","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
फायरमैन भर्ती के इंटरव्यू इस दिन से होंगे शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 07 Nov 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फायरमैन के 110 पदों के लिए शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया के तहत अग्निशमन विभाग बैचवाइज भर्ती के 55 पदों के लिए 10 नवंबर से इंटरव्यू प्रक्रिया शुरू करेगा। इसके अलावा सीधी भर्ती के जरिये होने वाली 55 पदों की भर्ती के लिए आवेदन करने की 11 नवंबर को अंतिम तिथि के बाद 22 नवंबर से इंटरव्यू शुरू होंगे।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी शर्मा ने बताया कि फायरमैन के कुल 110 पदों के लिए होमगार्ड्स से ही जवानों का चयन किया जाएगा। इसमें आधे बैचवाइज और आधे होमगार्ड्स से ही आवेदन करने वालों में से चुने जाएंगे। शर्मा ने बताया कि इन पदों के भरने के बाद विभाग में चल रही फायरमैनों की कमी काफी हद तक दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, इन पदों के रिक्रूटमेंट एंड प्रमोशन नियमों में भी बदलाव की कवायद शुरू हो गई है। शर्मा ने बताया कि सरकार को एक प्रस्ताव भेजकर न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता को 12वीं करने की सिफारिश की गई है। कहा कि अगर सरकार इस पर कोई फैसला लेती है तो आने वाले समय में होने वाली भर्ती में 12वीं पास से ऊपर की शैक्षणिक योग्यता रखने वालों को ही भर्ती किया जाएगा।
विज्ञापन