फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   fifteen players selected for national Wrestling championship from himachal

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिमाचल के 15 खिलाड़ी दिखाएंगे दम

Wed, 06 Jun 2018 09:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना
अमर उजाला ब्यूरो, ऊना Updated Wed, 06 Jun 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
fifteen players selected for national Wrestling championship from himachal

राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए प्रदेश की अंडर-16 कुश्ती टीम की घोषणा कर दी गई है। 3 और 4 जून को लिए गए ट्रायल में अंतिम 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। 

विज्ञापन


जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष भजन लाल, महासचिव चरणदास और वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज सिंह ने बताया कि 38 किलोग्राम भार वर्ग में कांगड़ा के सूर्यांश, अंकुश कुमार, 40 किलो वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना से शिव शर्मा, मंडल से सिद्धार्थ राय, 44 किलोग्राम वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना से शुभम ठाकुर, सोलन
विज्ञापन


के राहुल, 48 किलोग्राम वर्ग में बिलासपुर के विजय कुमार, स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना के हर्षदीप, 52 किलो वर्ग में मंडी के अंकुश, सोलन से अनुराग, 57 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना के अनिरुद्ध, सोलन के प्रदीप, 62 किलो भार वर्ग में स्पोर्ट्स हॉस्टल ऊना से मुनीश, सोलन के भानू, 68 किलो भार वर्ग में
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के खेमराज, सोलन के करणप्रीत और 75 किलो भार वर्ग में सोलन के गौरव का चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता 14 से 16 जून तक उत्तर प्रदेश के मेरठ में होगी। इस मौके पर संघ के सचिव कुलदीप राणा, प्रिंस पठानिया, भगत राम, बाल कृष्ण, आशीष सैणी और रविंद्र अटवाल समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed