फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   farewell party in sunder nagar college anju wins miss farewell title

सुंदरनगर कॉलेज में अंजू बनी मिस फेयरवेल, डीजे की धुनों पर खूब थरके विद्यार्थी

Mon, 02 Sep 2019 05:39 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुंदरनगर (मंडी) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 02 Sep 2019 05:39 PM IST
विज्ञापन
farewell party in sunder nagar college anju wins miss farewell title
- फोटो : अमर उजाला

एमएलएसएम कॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ फिजिक्स में सोमवार को एमएससी के विद्यार्थियों के लिए फ्रेशर पार्टी की आयोजन किया गया। इस मौके पर डीजे की धुनों पर अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों ने खूब धमाल मचाया।

विज्ञापन


इस दौरान अंजू को मिस, अभिषेक को मिस्टर फेयरवेल बनाया गया। कविता को मिस और हितेश को मिस्टर पर्सनेलिटी चुना। विजेता प्रतिभागियों को हेड ऑफ द डिपार्टमेंट डॉ. विवेक वैद्य ने सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. आशीष गौतम, धर्मेंद्र राणा, डॉ. मनिका कपूर और डॉ. कुलदीप सिंह भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रेणु बनी मिस फेयरवेल, चित्रलेखा मिस ब्यूटीफुल
जीवन रेखा स्कूल ऑफ नर्सिंग में सोमवार को जीएनएम तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। संस्थान के चेयरमैन सुरेंद्र पाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अध्यक्षता प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ने की। द्वितीय वर्ष की छात्राओं ने तृतीय वर्ष की छात्राओं के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद रेणु को मिस फेयरवेल, चित्रलेखा को मिस ब्यूटीफुल और अनिता को मिस इवनिंग चुना गया। मुख्यातिथि सुरेंद्र पाल ने विजेता प्रतिभागियों को टाइटल के साथ सम्मानित किया और उन्हें उपहार भी भेंट किए। प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ने तृतीय वर्ष की छात्राओं को सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed