फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Exhibition of Angora products started in Shimla

शिमला में अंगोरा से बने उत्पादों की प्रदर्शनी शुरू

Fri, 11 Jan 2019 09:06 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: ashok chauhan Updated Fri, 11 Jan 2019 09:06 PM IST
विज्ञापन
Exhibition of Angora products started in Shimla

प्रदेश वूल फेडरेशन के अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ने सहकारी समितियों को ऊनी वस्त्रों की प्रदर्शनी लगाने के लिए 15 लाख रुपये की राशि जारी की है। वूल फेडरेशन को यह राशि प्रदेश के जनजातीय विकास विभाग के माध्यम से जारी की गई है ताकि समितियों से जुड़े लोगों को माल बेचने के लिए उचित मौका मिले और उनको माल बेचने के लिए बाजार भी मिल पाए। राज्य के विभिन्न हिस्सों की सोसाइटियां प्रदर्शनी में हिस्सा ले रहीं हैं।

विज्ञापन


इस प्रदर्शनी में कुल्लू, शिमला, किन्नौर, लाहौल स्पिति आदि क्षेत्रों के बुनकर हिस्सा लेने पहुंचे हैं। यह प्रदेश में लगी तीसरी प्रदर्शनी है। राजधानी शिमला स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में 11 से 20 जनवरी तक चलने वाली वूलन एक्सपो प्रदर्शनी और वूलन हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पाद बिक्री का वूल फेडरेशन अध्यक्ष रघुवीर सिंह ने शुक्रवार को उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पहले केंद्र सरकार प्रदर्शनी लगाने के लिए वित्तीय मदद देती थी।
विज्ञापन


अब यह मदद बंद कर दी गई है। जनजातीय और ग्रामीण इलाकों में भेड़ पालक समितियां बनाकर ऊनी वस्त्र बनाकर बेचते हैं लेकिन उनको अपना माल बेचने के लिए उचित बाजार नहीं मिल पाता। वूल फे डरेशन ने इन सोसाइटियों के माध्यम से तैयार माल की प्रदर्शनी लगाने में ग्रामीणों की मदद की है। इस प्रदर्शनी में लोगों को मुफ्त में 20 तारीख तक स्टॉल दिए हैं। इनमें अंगोरा ऊन की टोपी, दस्ताने, स्वेटर, पशमीना शॉल, स्टॉल, डिजाइनर शाल को प्रदर्शनी में बेचने के लिए रखा है। फे डरेशन के महाप्रबंधक विजय ठाकुर, प्रबंधक दीपक सैनी इस दौरान मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed