{"_id":"5f905037853d0f3cf432d40f","slug":"examination-center-for-hpu-mat-2020-to-be-set-up-in-nalagarh-instead-of-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचपीयू मेट के लिए चंडीगढ़ की जगह नालागढ़ में बनेगा परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
एचपीयू मेट के लिए चंडीगढ़ की जगह नालागढ़ में बनेगा परीक्षा केंद्र
Thu, 22 Oct 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 22 Oct 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
एचपीयू शिमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कई दिनों से मेरिट के आधार पर पीजी कोर्स में प्रवेश दिए जाने पर मचे बवाल और लगातार हो रहे छात्र आंदोलनों के बीच विवि प्रशासन बैकफुट पर आ गया है। विवि प्रशासन ने एमबीए और एलएलबी कोर्स की प्रवेश परीक्षा करवाने का फैसला ले लिया है। इन दोनों कोर्स में प्रवेश को 28 अक्तूबर को विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा करवाएगा।
विज्ञापन
कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए विश्वविद्यालय अब प्रदेश के बाहर चंडीगढ़ में एमबीए कोर्स की होने वाला एचपीयू मेट-2020 नहीं करवाएगा।
इसके लिए नालागढ़ में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। विवि के प्रवक्ता ने कहा कि एलएलबी कोर्स में सत्र 2020-21 को 28 अक्तूबर को होने वाली परीक्षा दो से साढ़े तीन बजे तक चलेगी। जबकि एचपीयू मेट (एमबीए) प्रवेश परीक्षा 28 अक्तूबर को 10 से 12 बजे तक होगी। विवि 22 अक्तूबर को एलएलबी और एचपीयू मेट के लिए ऑनलाइन रोलनंबर अपलोड कर देगा। परीक्षार्थी रोलनबर डाउनलोड कर सकते है।
विज्ञापन
अन्य पीजी कोर्स में मेरिट आधार पर ही मिलेगा प्रवेश- प्रो. कालिया
अधिष्ठाता अध्ययन प्रो. अरविंद कालिया ने कहा कि अन्य सभी पीजी कोर्स में प्रवेश मेरिट के आधार पर ही दिया जाएगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। सिर्फ एलएलबी प्रवेश परीक्षा और एमबीए कोर्स की एचपीयू मेट करवाने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन