फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   exam schedule for summer school students

तीसरी बार बदली डेटशीट, अब इस तारीख से होंगी ग्रीष्मकालीन स्कूलों में परीक्षाएं

Sat, 16 Sep 2017 09:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sat, 16 Sep 2017 09:29 AM IST
विज्ञापन
exam schedule for summer school students

प्रदेश के ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाले स्कूलों की 21 सितंबर से प्रस्तावित असेसमेंट परीक्षाएं  अब 18 सितंबर से होंगी। सर्व शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना कार्यालय ने डेटशीट में तीसरी बार बदलाव किया है। 

विज्ञापन


पहले 12 सितंबर फिर 21 सितंबर से डेटशीट जारी की गई थी। पहली से आठवीं कक्षा की असेसमेंट आधार पर परीक्षाएं ली जाएंगी। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है।
विज्ञापन


असेसमेंट परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर वार्षिक ग्रेडिंग तैयार की जाती है। सभी केंद्रों में सुबह नौ बजे से परीक्षा शुरू होगी। विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट अतिरिक्त दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षाओं को सुचारु रूप से करवाने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले लाखों विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे। सर्व शिक्षा अभियान ने शुक्रवार कोे नई डेटशीट जारी की।

ये रहेगा एग्जाम का शेडयूल

exam schedule for summer school students

डेटशीट    
दिनांक    कक्षा पहली    दूसरी    तीसरी    चौथी    पांचवीं
18 सितंबर    गणित     पर्यावरण    हिंदी    अंग्रेजी    गणित
19 सितंबर    अंग्रेजी    हिंदी    पर्यावरण    गणित    अंग्रेजी
20 सितंबर    पर्यावरण    अंग्रेजी    गणित    हिंदी    पर्यावरण
21 सितंबर    हिंदी    गणित         अंग्रेजी    पर्यावरण    हिंदी

दिनांक    छठी कक्षा    सातवीं    आठवीं
18 सितंबर    हिंदी    सोशल साइंस    अंग्रेजी
19 सितंबर    गणित    साइंस    हिंदी
20 सितंबर    ड्राइंग    संस्कृत    योग/संस्कृति
21 सितंबर    साइंस    अंग्रेजी    गणित
22 सितंबर    संस्कृत    गणित    संस्कृति
23 सितंबर    अंग्रेजी    हिंदी    साइंस
25 सितंबर    सोशल साइंस    योग/संस्कृति    ड्राइंग
26 सितंबर    योग/संस्कृति    ड्राइंग    सोशल साइंस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed