{"_id":"59b4e7804f1c1be47f8b5a46","slug":"ex-servicemen-vacancy-in-police-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस में भर्ती, पूर्व सैनिकों के भरे जाएंगे 177 पद","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
पुलिस में भर्ती, पूर्व सैनिकों के भरे जाएंगे 177 पद
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Sun, 10 Sep 2017 12:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस विभाग में पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले 177 पदों के लिए साक्षात्कार का आयोजन 25 और 26 सितंबर को किया जाएगा। प्रदेश भर में पूर्व सैनिकों के कोटे से पुलिस विभाग में जीडी के 151 पद और चालकों के 26 पद भरे जाने हैं।
विज्ञापन
इन पदों को भरने के लिए विभाग ने साक्षात्कार के लिए 500 पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर जारी कर दिए हैं। जिन पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं, उनका विवरण विभाग की वेबसाइट पर भी उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन
यह साक्षात्कार सैनिक विश्राम गृह हमीरपुर में निर्धारित तिथियों को सुबह दस बजे से आयोजित किए जाएंगे। इंटरव्यू के लिए जिला हमीरपुर से जून 2016 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकों को व अन्य जिलों से दिसंबर 2016 तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे गए हैं।
विज्ञापन
इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी के पास अपने संपूर्ण दस्तावेज होने चाहिए, जिनमें डिस्चार्ज पुस्तिका, शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या इसके समकक्ष का प्रमाण पत्र व उसकी छायाप्रतियां, जाति, जनजाति का प्रमाण पत्र व एक्स-10 कार्ड का होना अनिवार्य है। एक जुलाई 2015 के बाद सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिक ही इस भर्ती के लिए पात्र होंगे।
अभ्यर्थी की उम्र 1 जुलाई 2017 तक 45 वर्षों से अधिक नहीं होनी चाहिए। साक्षात्कार के दिन मूल हिमाचली के प्रमाण पत्र सहित पूर्व सैनिक पहचान पत्र साथ लाना अनिवार्य रहेगा।
अभ्यर्थी का नाम पुलिस कांस्टेबल के लिए रोजगार कार्यालय में दर्ज होना चाहिए। चालकों के पदों के लिए एचटीवी/एलएमवी वैध ड्राइविंग लाइसेंस साथ लाना अनिवार्य है।
किस जिले के लिए कितने पद
पूर्व सैनिकों के कोटे से जीडी में जिला कांगड़ा से 39 पद, जिला चंबा से 8, ऊना से 11, मंडी से 17, बिलासपुर से 7, हमीरपुर से 9, कुल्लू से 19, शिमला से 21, सोलन से 10, सिरमौर से 9, जिला किन्नौर से एक पद भरा जाना है।
वहीं चालकों में कांगड़ा से 6 पद, चंबा से एक, ऊना से दो पद, मंडी से चार, बिलासपुर से एक, हमीरपुर से तीन, कुल्लू से दो, शिमला से पांच, सोलन और सिरमौर से एक-एक पद भरा जाना हैं।
सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि 25 सितंबर को 278 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार होंगे और बाकी के साक्षात्कार 26 सितंबर को आयोजित किए जाएंगे।