फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ex servicemen recruitment for 500 posts in Himachal

पूर्व सैनिक कोटे के भरे जाएंगे 500 पद, कॉल लेटर भेजे

Fri, 21 Jul 2017 09:28 AM IST
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Fri, 21 Jul 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
ex servicemen recruitment for 500 posts in Himachal

सैनिक कल्याण विभाग ने विभिन्न महकमों में पूर्व सैनिक कोटे में पांच सौ पदों के लिए चार हजार पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर भेजे हैं। दो हजार कॉल लेटर दसवीं पास और दो हजार कॉल लेटर जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (जेओए) और लिपिक पदों के लिए जारी किए गए हैं।

विज्ञापन


सैनिक कल्याण विभाग के माध्यम से विभिन्न विभागों में दसवीं पास कर्मचारियों के 150 पद, जूनियर ऑफिस असिस्टेंट के 300 और लिपिकों के 50 पद भरे जाएंगे। इसके लिए 28 और 29 जुलाई को साक्षात्कार होंगे। प्रदेश के पूर्व सैनिक कॉल लेटर विभाग की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन


विभाग ने लिपिक के दिसंबर 2014, मैट्रिक लेवल कर्मचारियों के 2012 तक और जेओए के अप टू डेट बैच को कॉल लेटर भेजे हैं। मैट्रिक लेवल की भर्ती के लिए पूर्व सैनिक दसवीं पास होने चाहिए। इसके समकक्ष वाले पूर्व सैनिकों को फार्म में जनरल वेकैंसी कोड लगाना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेओए तथा लिपिक पदों के लिए पूर्व सैनिक जमा दो पास होना चाहिए। उसके पास एक वर्ष का सरकार से मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों के लिए पूर्व सैनिकों को फार्म में जनरल वेकैंसी कोड लगाना होगा।


जमा दो के समकक्ष वाले अभ्यर्थियों को लिपिक का कोड लगाना अनिवार्य होगा। सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने कहा कि विभिन्न विभागों में पांच सौ पदों के लिए सूबे के चार हजार पूर्व सैनिकों को कॉल लेटर जारी किए गए हैं। वे इन्हें विभाग की वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed