फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ex servicemen posts are vacant in himachal due to educational qualification

नहीं मिल रहे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले पूर्व सैनिक, खाली रह गए ये पद

Sun, 01 Apr 2018 12:47 PM IST
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर Updated Sun, 01 Apr 2018 12:47 PM IST
विज्ञापन
ex servicemen posts are vacant in himachal due to educational qualification

कई पूर्व सैनिकों की कम पढ़ाई-लिखाई विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिक कोटे से होने वाली भर्ती में बाधा बन रही है। सूबे में पूर्व सैनिकों के कोटे से भरे जाने वाले अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल रहे हैं। इस कारण स्वीकृत पूरे पदों पर पूर्व सैनिकों की भर्ती नहीं हो पा रही है। 

विज्ञापन


योग्य पूर्व सैनिकों न मिलने से यह पद वार्ड ऑफ एक्ससर्विसमैन को ट्रांसफर कर दिए जा रहे हैं। इन पदों में ज्यादातर टीजीटी, पीजीटी, फार्मासिस्ट, एलटी, ड्राइंग मास्टर और नर्सें आदि शामिल हैं। नर्सों के पदों के लिए तो कभी भी पूर्व सैनिकों की भर्ती नहीं हुई है।
विज्ञापन


क्योंकि नर्सों के पदों के लिए योग्य पूर्व सैनिक महिलाएं नहीं मिली हैं। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से हर वर्ष पूर्व सैनिकों के कोटे से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाती है। इनमें से कई दसवीं और बारहवीं पास पदों पर तो पूर्व सैनिकों की भर्ती हो जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लेकिन ग्रेजुएशन, प्रोफेशनल डिग्री, पोस्ट ग्रेजुएशन और इससे आगे की पढ़ाई वाले पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी नहीं मिल पाते हैं। इस कारण ऐसे पदों को विभाग वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन और सिविल के लिए ट्रांसफर कर देता है। इस बार भी विभाग ने टीजीटी और पीजीटी के सौ के करीब पद वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन को ट्रांसफर कर दिए हैं। 



सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि कई उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले पदों के लिए योग्य पूर्व सैनिक नहीं मिल पाते हैं। इस कारण इन पदों को वार्ड ऑफ एक्स सर्विसमैन के लिए ट्रांसफर कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed