{"_id":"5c0a299dbdec22415f3d9f16","slug":"ex-servicemen-interview-for-120-posts-in-hamirpur-himachal-pradfesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"120 पदों के लिए 600 पूर्व सैनिक आजमाएंगे भाग्य","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
120 पदों के लिए 600 पूर्व सैनिक आजमाएंगे भाग्य
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Updated Fri, 07 Dec 2018 01:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैनिक कल्याण विभाग के तहत विभिन्न विभागों में भरे जाने वाले 120 पदों के लिए 600 पूर्व सैनिक भाग्य अजमाएंगे। 21 से 30 नवंबर तक लिए गए साक्षात्कार में 600 पूर्व सैनिक उत्तीर्ण हुए हैं। विभाग के सौजन्य से विभिन्न विभागों में जूनियर ऑफिस असिस्टेंट, क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 120 पदों के लिए भर्ती की जाएगी।
विज्ञापन
इन पदों के लिए साक्षात्कार में पास होने वाले अभ्यर्थियों के लिए सबसे बड़ी बाधा टाइपिंग टेस्ट है। टाइपिंग टेस्ट के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन इन पदों के लिए किया जाएगा। हालांकि, इनमें कई पूर्व सैनिक ऐसे होंगे, जो सेना में भी क्लर्क ही थे। उन्हें टाइपिंग में दिक्कत नहीं होगी, लेकिन साक्षात्कार में पास होने वाले अधिकतर अभ्यर्थियों में अन्य ट्रेडों के पूर्व सैनिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
बीती भर्ती में भी अधिकतर पूर्व सैनिक टाइपिंग टेस्ट में ही फेल हुए थे। अब इन पूर्व सैनिकों का चयन टाइपिंग परीक्षा के आधार पर होगा। उधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि 600 पूर्व सैनिकों का चयन टाइपिंग टेस्ट के लिए हुआ है।
विज्ञापन
जेओए, क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट के 120 पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों का चयन टाइपिंग टेस्ट के बाद होगा। फिलहाल, टाइपिंग टेस्ट की तिथि तय नहीं की है। जल्द तिथि तय कर अभ्यर्थियों को उसकी सूचना दी जाएगी।