फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ex servicemen disqualified in clerk typing test

जेओए और क्लर्क का टाइपिंग टेस्ट पास नहीं कर पाए पूर्व सैनिक

Mon, 21 Aug 2017 02:09 PM IST
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर
उमेश कुमार शर्मा/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Mon, 21 Aug 2017 02:09 PM IST
विज्ञापन
ex servicemen disqualified in clerk typing test

पूर्व सैनिकों कोटे से विभिन्न विभागों में भरे जाने वाले जूनियर ऑफिस असिस्टेंट और लिपिकों के पदों के लिए हुए टाइपिंग टेस्ट में दो सौ पूर्व सैनिक फेल हो गए हैं। मात्र 77 पूर्व सैनिक ही टाइपिंग टेस्ट पास कर पाए हैं। सैनिक कल्याण विभाग के सौजन्य से विभिन्न विभागों में पूर्व सैनिकों के कोटे से साढ़े तीन सौ पद जेओए और लिपिकों के भरे जाने हैं।

विज्ञापन


इनके लिए विभाग ने जुलाई माह में साक्षात्कार लिए गए थे। करीब चार सौ पूर्व सैनिकों ने इन पदों के लिए साक्षात्कार दिया था। इनमें से तीन सौ पूर्व सैनिकों का चयन टाइपिंग टेस्ट के लिए हुआ था। तीन सौ पूर्व सैनिकों में से मात्र 77 अभ्यर्थी ही टाइपिंग टेस्ट में पास हो पाए हैं।
विज्ञापन



टाइपिंग टेस्ट में अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा में 35 शब्द प्रति मिनट तथा हिंदी भाषा में 30 शब्द प्रति मिनट टाइप करने थे। इनमें करीब 75 फीसदी अभ्यर्थी फेल हो गए। टाइपिंग टेस्ट में उत्तीर्ण 77 अभ्यर्थियों की नियुक्ति जल्द विभिन्न विभागों में हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि जेओए और क्लर्क की भर्ती के लिए आयोजित टाइपिंग टेस्ट में 77 अभ्यर्थी पास हुए हैं। तीन सौ पदों के लिए तीन सौ अभ्यर्थियों ने टाइपिंग टेस्ट दिया था। इनमें से करीब सवा दो सौ अभ्यर्थी उत्तीर्ण नहीं हो पाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed