फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ex serviceman police recruitment in hamirpur

पूर्व सैनिकों को पुलिस में भर्ती होने का मौका, भरे जा रहे 149 पद

Tue, 29 Aug 2017 09:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर Updated Tue, 29 Aug 2017 09:16 AM IST
विज्ञापन
ex serviceman police recruitment in hamirpur

पूर्व सैनिकों को पुलिस भर्ती में मौका मिलने जा रहा है। सैनिक कल्याण विभाग की ओर से सूबे के पूर्व सैनिकों के कोटे से पुलिस विभाग में 149 पद भरे जाएंगे। विभाग इन पदों को भरने की प्रक्रिया आचार संहिता लागू होने से पहले ही पूरी कर लेगा।

विज्ञापन


प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने के कारण कभी भी आचार संहिता लागू हो सकती है। इसके मद्देनजर सैनिक कल्याण विभाग की ओर से पुलिस भर्ती की प्रक्रिया 20 सितंबर तक शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


20 सितंबर से पहले सैनिक कल्याण विभाग पुलिस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले पूर्व सैनिकों को भर्ती के कॉल लेटर भेजेगा। पूर्व सैनिकों के कोटे से सूबे के लाहौल-स्पीति जिले को छोड़ सभी जिलों से पुलिस विभाग में पद भरे जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती के लिए पूर्व सैनिक की उम्र 45 वर्ष से कम होनी चाहिए। भर्ती में कट ऑफ डेट के दो वर्ष पूर्व तक सेवानिवृत्त हुए पूर्व सैनिकों की ही भर्ती होगी। विभाग ने इस भर्ती के लिए कट ऑफ डेट एक जुलाई 2017 रखी गई है।

एक जुलाई 2015 से एक जुलाई 2017 के बीच में रिटायर हुए सैनिकों को पुलिस में भर्ती किया जाएगा। उधर, सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा का कहना है कि आचार संहिता लागू होने से पहले ही पुलिस विभाग में सभी पद भर दिए जाएंगे। 


किस जिले से कितने पद
पुलिस मेें जिला कांगड़ा से 39 पद, चंबा से आठ, ऊना से 11, मंडी से 17, बिलासपुर से सात, हमीरपुर से 9, कुल्लू से 19, शिमला से 19, सोलन से 10, सिरमौर से नौ और किन्नौर से एक पद भरा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed