{"_id":"5d88cb978ebc3e015255980e","slug":"environmental-engineer-recruitment-exam-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पर्यावरण इंजीनियर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में पर्यावरण इंजीनियर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित
Mon, 23 Sep 2019 07:11 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 Sep 2019 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने पोस्ट कोड 743 के तहत जूनियर पर्यावरण इंजीनियर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने मार्च 2019 में प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में जूनियर पर्यावरण इंजीनियर के 14 पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
आयोग को 4296 आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें 3533 आवेदन ही सही पाए गए। इसके बाद आयोग ने 28 जुलाई 2019 को लिखित परीक्षा का आयोजन किया। लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर आयोग ने 50 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है।
विज्ञापन
आयोग के सचिव डॉ. जितेंद्र कंवर ने बताया कि 15 अंकों की मूल्यांकन परीक्षा 9 अक्तूबर को आयोग के कार्यालय में होगी। चयनित अभ्यर्थियों को अपने दस्तावेजों के साथ कार्यालय में पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन